spot_img

Darbhanga LNMU की 23 से नैक, सिंडिकेट की तैयारी, क्योंकि हम हैं Bihar के सभी विश्वविद्यालयों में नैक के ग्रेड में अव्वल

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट सदस्यों के साथ हुई बैठक में नैक तैयारी की हुई समीक्षा, कोविड महामारी के कारण नैक तैयारी हुई प्रभावित, पर वर्तमान में बिहार के विश्वविद्यालयों में नैक मूल्यांकन में हमारा विश्वविद्यालय अग्रणी: कुलपति

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी 23 से 25 नवंबर, 2023 के बीच होने वाले नैक मूल्यांकन की तैयारी की समीक्षा के उद्देश्य से सिंडिकेट सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आइक्यूएसी के सभागार (Darbhanga LNMU preparing for NAAC, syndicate from 23rd) में हुई।

- Advertisement -

इसमें दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सदस्य फैयाज अहमद, वित्तीय परामर्शी डा दिलीप कुमार, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार पंडित, वित्त पदाधिकारी राजन कुमार सिन्हा, सिंडिकेट सदस्य प्रो. हरिनारायण सिंह, डा बैजनाथ चौधरी बैजू , कई प्रधानाचार्य, डॉ. अमर कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. विजय कुमार यादव, कुलानुशासक प्रो. अजयनाथ झा, इतिहास विभागाध्यक्ष डा नैयर आजम, उप-परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार तथा अमित कुमार झा, सैयद मोहम्मद जमाल अशरफ आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Sawan सावन की पहली सोमवारी: दरभंगा में आस्था की ऐसी अद्भुत तस्वीर, दंड प्रणाम करते गंगेश्वरस्थान पहुंचे हजारों शिवभक्त !

अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के कारण विश्वविद्यालय की नैक तैयारी काफी बाधित हुई, पर पुनः तैयारी आगे बढ़ी। वर्तमान में मिथिला विश्वविद्यालय बिहार में नैक कराने वाले विश्वविद्यालय में अग्रणी है। यदि नैक में बेहतरीन ग्रेड प्राप्त होता है तो दूरस्थ शिक्षा केन्द्र का पुनः संचालन हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा गौशाला का लौटेगा ' गौरव ' मिलेगी नई जिंदगी! SDO का बड़ा आश्वासन, व्यवस्था में करेंगे सुधार, जल्द देखने जाएंगे गौशाला!

कुलपति ने सिंडिकेट सदस्यों को नैक तैयारी की जानकारी विस्तार से देते हुए सभी सदस्यों को नैक मूल्यांकन के दौरान आगामी 23 से 25 नवंबर, 2023 के बीच विश्वविद्यालय में आने का आमंत्रण दिया तथा पूर्ण सहयोग का आग्रह किया।

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने विश्वविद्यालय के विकास में कुलपति के योगदान की प्रशंसा करते हुए पूर्ण सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। वहीं प्रो. हरि नारायण सिंह ने सिंडिकेट के सदस्यों की ओर से कुलपति को नैक मूल्यांकन में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कोविड महामारी के बाद नैक करने वाला प्रथम विश्वविद्यालय बनने के लिए कुलपति को अग्रिम बधाई दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Challan दरभंगा में ताबड़तोड़ चालान! 7 महीने में कटे 7.88 करोड़ के जुर्माने, क्या आपको पता है वजह?

डा बैजनाथ चौधरी बैजू ने नैक को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिया, जबकि सिंडिकेट के अन्य सदस्यों ने भी अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Crime News कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या का पर्दाफाश ! ड्राइवर ने खोला हत्या का खौफनाक राज, बोला – मैंने ही मारा...

Bihar Crime News: देहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में उनके ड्राइवर मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिथिलेश ने अपना जुर्म कबूलते हुए#BiharCrimeNews,#VimalKumarMurder,#AurangabadPolice

Darbhanga Sugar Mill दरभंगा के किसानों की किस्मत बदलेगी! दो नई चीनी मिलों के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन, अब होगी बंपर कमाई

Darbhanga Sugar Mill: दरभंगा में नई रैयाम और सकरी चीनी मिलों के लिए गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान जोरों पर है। DM कौशल कुमार ने बताया कि 13,000 से अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है#DarbhangaNews,#BiharAgriculture,#SugarcaneFarmers

Bihar EO Murder बिहार में सनसनी! EO विमल कुमार की हत्या, पत्नी का सीधा आरोप- ‘MLA ने 50 लाख न मिलने पर मार डाला!’...

Bihar EO Murder: डेहरी EO विमल कुमार की हत्या के बाद पत्नी बबीता विमल ने विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह पर 50 लाख रुपये मांगने और पैसे न देने पर हत्या कराने का सनसनीखेज आ#BiharNews,#EOMurder,#DehriMLA

बिहार में नकली दवाओं के 8 अवैध गोदाम सील! पटना – गया में करोड़ों की खेप पकड़ी गई, जानें CBN की बड़े अंतर-राज्यीय नेटवर्क...

Bihar Fake Drugs: बिहार में नकली दवाओं के एक बड़े अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने 'ऑपरेशन वज्र' के तहत गया और पटना में आठ गोदाम सील किए और#BiharFakeDrugs,#CBNBust,#OperationVajra