back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Darbhanga News| Darbhanga Lok Sabha परिणाम मंगल को…परिंदों तक की निगहबानी

फ्लैग मार्च| लोगों को मतगणना के दिन शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील| पुलिस का सहयोग करें। एसडीपीओ मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि मतगणना के दिन शांति और विधि व्यवस्था को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। किसी भी दल की जीत या हार को लेकर कार्यकर्ताओं या समर्थकों की ओर से विधि व्यवस्था को भंग करने का प्रयास नहीं किया जाए। एक विशेष टीम इसकी निगरानी कर रही है।

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| Darbhanga Lok Sabha परिणाम मंगल को…परिंदों तक की निगहबानी जहां दरभंगा लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को वोटो की गिनती है। इसको लेकर डीएम राजीव रौशन, एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी, सिटी एसपी शुभम आर्य, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, बिरौल में एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने आज पूरी तैयारी की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं, अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि मतगणना केंद्र स्थल पर सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है। चार स्तरीय दंडाधिकारी (Darbhanga Lok Sabha result on Tuesday…Elaborate security arrangements) पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में शस्त्र पुलिस वलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News| चच्पे-चच्पे पर पुलिस बल सादें लिवास में, सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर खास नजर

चच्पे-चच्पे पर पुलिस बलोें को सादें लिवास में भी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। गलत सूचना प्रसारित करने वाले पर भी सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मतगणना केंद्र स्थल पर काफी संख्या में सीसीटीवी लगाए गए हैं ,जिससे भी लगातार निगरानी की जाएगी। विधि व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले असामाजिक तत्वों को वक्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

Darbhanga News| अनुमंडल प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं

इधर, बिरौल लोकसभा चुनाव की मतगणना कार्य मंगलवार को जिला बाजार समिति में सम्पन्न होगी। इस महत्वपूर्ण दिन को ध्यान में रखते हुए, अनुमंडल प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने मतगणना के बाद संभावित तनाव की स्थिति को संभालने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU News: रिजल्ट में धांधली पर छात्रों का 'हल्ला बोल', डेटा सेंटर पर जड़ा ताला, विवि प्रशासन को सीधी चेतावनी!

Darbhanga News| एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने स्पष्ट किया कि

एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने स्पष्ट किया कि मतगणना के उपरांत किसी भी प्रकार की अशांति या उपद्रव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत, क्षेत्र के सभी अतिसंवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Darbhanga News| उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए

मतगणना के बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए, पुलिस की फ्लैग मार्च नियमित रूप से की जाएगी। शरारती तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने की योजना पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

Darbhanga News| एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है

इसके लिए, पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सादे भेष में अपने जवानों को तैनात किया है, ताकि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगा सकें और उसे रोक सकें।इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में पैरा मिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है। इससे सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत हो गई है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे मतगणना परिणाम के बाद शांति और सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें