
Darbhanga News: अफवाहों का बाजार गर्म है और चिंता की आंच पर आम आदमी की उम्मीदें पक रही हैं, लेकिन दरभंगा जिला प्रशासन ने इन सभी आशंकाओं पर पानी फेर दिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें।आज का वितरण 10,202 हुआ है।
Darbhanga News: जानिए क्या कहते हैं आपूर्ति के सरकारी आंकड़े
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति मांग के अनुरूप लगातार जारी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो आज कुल वितरित गैस सिलेंडर की संख्या 10202
अवशेष सिलेंडर 10,484 ,28 मार्च को वितरण के लिए आने वाले कुल सिलेंडर 11,957, 28 तारीख को कुल सिलेंडर वितरण की संभावना 22,441 है। 27 मार्च को कुल 21,101 गैस सिलेंडर वितरित किए गए, जबकि 10,484 सिलेंडर अभी भी एजेंसियों के पास अवशेष के रूप में मौजूद हैं। प्रशासन ने यह भी बताया कि 28 मार्च को वितरण के लिए 11,957 नए सिलेंडर आएंगे, जिससे अगले दिन के लिए कुल उपलब्धता 22,441 हो जाएगी। जिले की सभी 75 गैस एजेंसियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं और उपभोक्ताओं तक एलपीजी सिलेंडर पहुंचा रही हैं।
उपभोक्ता विभिन्न माध्यमों से अपनी रिफिलिंग की बुकिंग कराकर संबंधित एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं है और हर पात्र उपभोक्ता को नियमानुसार सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
अफवाहों पर न दें ध्यान, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम जारी
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आम जनता से विशेष अपील करते हुए कहा है कि वे सजग रहें और गैस की कमी से जुड़ी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर भय का माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। आप गैस बुकिंग या आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम नंबर 06272-245055 पर संपर्क कर सकते हैं, जहां आपकी शिकायत का तुरंत समाधान किया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/
कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रसोई गैस की कमी की अफवाहों के बीच कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलाधिकारी के आदेश पर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम लगातार गैस एजेंसियों, होटलों और अन्य संभावित स्थानों पर औचक छापेमारी कर रही है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इसी क्रम में 27 मार्च को 15 अलग-अलग जगहों पर औचक निरीक्षण और छापामारी की गई। जिलाधिकारी ने कठोर चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हर घर में रसोई गैस आसानी से उपलब्ध हो।






