दरभंगा | सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि 08 नवम्बर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 600 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान मद्यनिषेध विभाग की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार बताया गया है।
रेलवे गुमटी के पास हुई बड़ी कार्रवाई
मद्यनिषेध टीम ने मुरैदा रेलवे गुमटी के पास छापेमारी कर महिंद्रा सुप्रो ट्रक (नंबर – BR07GC-4137) से 600 लीटर अवैध स्प्रिट जब्त किया।
मौके से जाले थाना क्षेत्र के मस्सा वार्ड नंबर 7 निवासी जीतेन्द्र पासवान (पिता – महेश्वर पासवान) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
फरार अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज
सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रदीप यादव (पिता – फूलो यादव, निवासी – विशनपुर धोइधार, थाना – बेनीपट्टी, जिला – मधुबनी) फरार है, जिसके विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
जब्त स्प्रिट की कीमत करीब 6 लाख रुपये
मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, जब्त किए गए अवैध स्प्रिट की अनुमानित कीमत लगभग ₹6 लाख है।
शराबबंदी पर प्रशासन का सख्त रुख
सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, और शराब या स्प्रिट का क्रय-विक्रय, परिवहन या भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 (यथासंशोधित) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसे अवैध कार्यों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।


