spot_img

दरभंगा में अतिक्रमण हटाने के नाम पर छोटे दुकानदारों को उजाड़ा, नगर आयुक्त का फूंका पुतला

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा में अतिक्रमण हटाने के नाम पर छोटे दुकानदारों को उजाड़ा, नगर आयुक्त का फूंका पुतला
दरभंगा में अतिक्रमण हटाने के नाम पर छोटे दुकानदारों को उजाड़ा, नगर आयुक्त का फूंका पुतला

दरभंगा, देशज न्यूज।  दरभंगा जिला फुटपाथ विक्रेता मजदूर संघ ने शनिवार को नगर आयुक्त घनश्याम मीणा का पुतला फूंका। संगठन के मुख्य संरक्षक आरके दत्ता व कारी गामी के नेतृत्व में किया गया। बिहार सरकार से संगठन की ओर से मांग की गई है, बिना वैकल्पिक व्यवस्था के पहले फुटपाथ विक्रेताओं को उजाड़ा नहीं जाए। कारण,दरभंगा नगर निगम प्रशासन की ओर से शनिवार को अचानक लहेरियासराय स्थित चट्टी चौक के आसपास स्थित फुटपाथ दुकानों को हटाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिंहवाड़ा के सिमरी में टेलर मास्टर की नृशंस हत्या, Stabbing Murder से दहला मनिहास

यही नहीं, इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न जगहों पर फुटपाथ पर दुकान चला रहे दुकानदारों को हटाया गया। इसको लेकर फुटपाथ विक्रेता मजदूर संघ काफी नाराजगी व्यक्त की है। इसे गरीब विरोधी कार्रवाई बताया है। शहर के बेंता चौक ,आरबी मेमोरियल हॉस्पिटल रोड ,चट्टी चौक, अललपट्टी चौक सहित विभिन्न जगहों से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया निगम की ओर से चलाई जा रही है। फुटपाथ विक्रेताओं को कड़ी कार्रवाई के साथ दुकानों को हटाए जाने के खिलाफ पुतला दहन किया।

- Advertisement -

संघ के मुख्य संरक्षक आरके दत्ता ने देशज टाइम्स बताया,अगर हमारी मांगें नहीं मानी जाती है तो दरभंगा नगर निगम के मुख्य गेट के सामने नगर आयुक्त व नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का संयुक्त पुतला दहन किया जाएगा। इस पुतला दहन कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला दुकानदार व पुरुष दुकानदारों ने भाग लिया। कहा, निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर दुकान चलाने वाले गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है। फुटपाथ विक्रेताओ को बलपूर्वक उजारे जाने व जुर्माना राशि की कार्रवाई दंडनात्मक है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: केवटी में देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 20 लीटर चुलाई शराब पकड़ी

नगर आयुक्त घनश्याम मीणा की कार्रवाई उचित नहीं है। मुख्य संरक्षक आरके दत्ता ने कहा, बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के पूर्व फुटपाथ पर दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों को उजाड़ा जाना कहीं से उचित नहीं है। मौके पर मो. शहाबुद्दीन, मो. मजीबुल ,इश्तियाक, मो. शोएब, सरोवर देवी, शंभु सहनी ,पानो देवी, उपेंद्र शाह, विपिन राय ,मनोज कुमार सहित अन्य कई पीड़ित फुटपाथ दुकानदार उपस्थित थे।दरभंगा में अतिक्रमण हटाने के नाम पर छोटे दुकानदारों को उजाड़ा, नगर आयुक्त का फूंका पुतलादरभंगा में अतिक्रमण हटाने के नाम पर छोटे दुकानदारों को उजाड़ा, नगर आयुक्त का फूंका पुतला

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...