अप्रैल,28,2024
spot_img

दरभंगा में दुर्गापूजा के नाम पर चंदा उगाही तेज,कोई रोक नहीं, घरों में घुस रहे एक साथ कई लोग

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज  टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा शहर में दुर्गापूजा के नाम पर चंदा उगाही शुरू हो गई है। कोरोना संकट में इससे आम लोग भयभीत हैं। हालांकि, पूजा के नाम पर लोग चंदा देने से मना नहीं कर पा रहे हैं मगर असहज जरूर हैं।

जानकारी के अनुसार, एक साथ मजमा बनकर स्थानीय पूजा समिति के लोग घरों में पहुंच जा रहे हैं। दरवाजा पीटते हैं। घर नहीं खोलने की स्थिति में दरवाजा खटखटाते रहते हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।

लोग इसे सीधे कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लधंन मान रहे। सरकार व जिला प्रशासन ने जिस शर्तें पर पूजा की इजाजत दी है उसका कहीं कोई पालन होता नहीं दिख रहा। इससे आम लोग भयभीत हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Alinagar News| मौत बुला लाई...Mumbai से शनिवार सुबह पहुंचे घर, ताला खोला, अंदर गए...लगी करंट...मौत

देशज टाइम्स को कई अधिवक्ताओं, शिक्षकों ने संदेश भेजकर इसओर ध्यान आकृष्ट कराया है। इनका कहना है, देशज टाइम्स को जो लगातार संदेश व्हाटएप व अन्य मैसेज से लोग भेज रहे हैं,उसकी एक बानगी…

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र समेत जिला के अंतर्गत पूर्व के दुर्गापूजा समितियों की ओर से चंदा उगाही की शुरुआत हो चुकी है। इस पर रोक लगाने के लिए जनहित में ठोस कदम की आवश्यकता है। देशज टाइम्स से अनुरोध है, एक समाचार छपना चाहिए, जिसे देखकर चंदा उगाही पर रोक लग सके। वहीं सभी थानों के थानाअध्यक्षों में सक्रियता आ सके। अन्यथा करोड़ों रुपए की उगाही कर ली जाएगी। आमलोगों के घरों से स्थानीय पूजा समिति की ओर से रुपए की निकासी कर ली जाएगी। जनहित में समाचार आवश्यक।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| अंटौर गांव...रामचंद्र...इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा...

दूसरा मैसेज पढ़ें इसमें कहा गया है, लोग चंदा के नाम पर घरों में घुस रहे हैं। मना करने के बाद भी लोग नहीं मानते हैं। देशज टाइम्स से आग्रह है, जिला प्रशासन का ध्यान इसओर आकृष्ट करें।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें