मई,15,2024
spot_img

दरभंगा में एपवा की शशि ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल, कंबल-खाना छीन रही सरकार

spot_img
spot_img
spot_img
दरभंगा में एपवा की शशि ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल, कंबल-खाना छीन रही सरकार
दरभंगा में एपवा की शशि ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल, कंबल-खाना छीन रही सरकार
  • मुख्य बातें
  • एपवा राज्य सचिव शशि यादव लालबाग पहुंची
  • धरनार्थियों के साथ एकजुटता जाहिर करते सरकार पर बोला हमला देश में अब सरकार इस हद तक गिर गई,आंदोलनकारियों से खाना व कंबल छिनने का काम रही है : शशि यादव
  • लालबाग सत्याग्रह आज छठे दिन भी जारी

दरभंगा,देशज न्यूज। एनआरसी-एनपीआर-सीएए के खिलाफ गुरुवार को भी लालबाग का सत्याग्रह जारी है। सत्याग्रह में एपवा राज्य सचिव सह भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य शशि यादव, सीपीआई जिला मंत्री नारायण जी झा, भाकपा (माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्राभारी धीरेंद्र झा, जन जागरण समिति के अभिमन्यु, अंकिता, तन्मय, ज्योति, धीरेंद्र व चंदन ने आकर एकजुटता जाहिर करते हुए क्रांति की मशाल तेज की।

सभा को संबोधित करते श्री यादव ने कहा, आज देश में अघोषित आपातकाल का दौर है। मोदी-शाह तानाशाही की हद पार कर गई है। अब पुलिस इस हद तक गिर गई है, आंदोलनकारियों से कंबल व खाना छीन ले रही है। यह देश अब सहन नहीं करेगा।

दरभंगा में एपवा की शशि ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल, कंबल-खाना छीन रही सरकार
दरभंगा में एपवा की शशि ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल, कंबल-खाना छीन रही सरकार

उन्होंने कहा,कोर्ट ने सरकार को चार हफ्ते का समय दिया है। उन्होंने कहा, चार सप्ताह में गांव-गांव में आंदोलन शुरू होगा। सरकार को जनता के सामने झुकना होगा। श्री यादव ने कहा, आज यूपी में आज गुंडा राज कायम हो गया। आंदोलनकारियों पर दमन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News | ST/SC Act का Misuse, था रक्षा कवच, बना दबंगों का नस्तर...

अगर योगी की सरकार दमन पर रोक नहीं लगाती है, अब पूरे देश में महिलाओं का आंदोलन तेज होगा। मोदी-योगी दोनों को सत्ता से उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने कहा, एनआरसी-सीएए-एनपीआर के खिलाफ 24 फरवरी को विधानसभा मार्च व 25 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील की।

दरभंगा में एपवा की शशि ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल, कंबल-खाना छीन रही सरकार
दरभंगा में एपवा की शशि ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल, कंबल-खाना छीन रही सरकार

वहीं, सीपीआई के जिला मंत्री नारायण जी झा ने कहा, आज पूरे देश के अंदर एनआरसी-सीएए के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई वामपंथ कर रही है। उन्होंने कहा, सरकार जब तक इस कानून को नहीं लेती है तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। नजरे आलम ने कहा, अब यह आंदोलन दबने वाला नहीं है,जितना पुलिस-प्रशासन तबाह करेगा उतना आंदोलन तेज होगा। अब ये आंदोलन दबने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul का होनहार पीयूष राज...Math और Science का Top Scorer...अंतरिक्ष में तलाशेगा नई मंजिल...कमाल, हरिहरपुर का लाल

धरना का मंच संचालन मोतिउर रहमान ने किया। एआईएसएफ के शरद कुमार सिंह, राजद नेता विमलेश यादव, माले नेता सादिक भारती, भूषण मंडल, कांग्रेस नेता रमन कुमार झा, शिक्षक नेता विनोद भारती, राजद नेता जफर इमाम, संदीप चौधरी, संतोष यादव, संजीव मिश्रा, विद्यानंद राम, प्रिंस राज, राशिद खान, संदीप चौधरी, मयंक यादव, मो. तालिब सहित सैंकड़ो लोगों ने भी सभा को संबोधित किया।दरभंगा में एपवा की शशि ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल, कंबल-खाना छीन रही सरकारदरभंगा में एपवा की शशि ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल, कंबल-खाना छीन रही सरकार

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सदर में युवती की फांसी पर लटकी लाश......Murder या Suicide!

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें