back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

दरभंगा में राजद की लालटेन जलने से पहले भुक-भुकाई, खेड़िया ने खोला गामी के खिलाफ मोर्चा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स् ब्यूरो। तो क्या यह मान लिया जाए हायाघाट से जदयू विधायक रहे और वर्तमान में राजद के दरभंगा शहर से उम्मीदवार अमरनाथ गामी के खिलाफ पिछले चुनाव में राजद की टिकट से लड़े व दरभंगा के पूर्व मेयर राजद के कद्दावर नेता ओमप्रकाश खेड़िया ने एलान-ए-जंग छेड़ दिया है।

- Advertisement -

शनिवार को राजद के वरीष्ठ नेता व पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया के आवास पर हुई दरभंगा शहरी विधान सभाक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक व दिनभर उनसे मुलाकात कर अपना समर्थन व्यक्त करने वालों के हसरतों से तो साफ है, खेड़िया गामी के लिए फिलहाल मुसीबत बनने जा रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आज सुबह खेड़िया से मिलने वालों दो दर्जन से अधिक दरभंगा शहर के वार्ड पार्षद व ग्रामीण क्षेत्र के मुखिया उपस्थित थे। दरभंगा शहरी क्षेत्र से राजद की ओर से ओमप्रकाश खेड़िया को टिकट नही दिए जाने पर सबों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Yamaha Premier League: फाइनल में बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, Chandan XI ने जीती चमचमाती R-15 बाइक | Cricket News

वक्ताओं ने कहा, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को टिकट नहीं देकर बाहर से आये उम्मीदवार को टिकट देना बहुत ही गलत हुआ है । पार्टी का यह निर्णय आत्मघाती सिद्ध हो सकता है । उपस्थित लोगों ने कहा, वर्ष 2015 के चुनाव ने श्री खेड़िया ने अपने बल बूते 71000 हजार वोट प्राप्त किया था जो ऐतिहासिक है।

आमजन के मनोभाव को नही समझकर कुछ लोगों के स्वार्थ मे लिया गया यह निर्णय राजद के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। उपस्थित लोगों ने ओमप्रकाश खेड़िया के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते  उन्हे आश्वस्त किया, हमलोग आपके सभी निर्णय में साथ हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में शीशो पश्चिमी सरपंच मतलूब अरमान, पंचायत समिति सारा मोहोमद डोमु सहनी,जुगल पासवान,पैक्स अध्यक्ष सारा मोहमद भरत यादव,सहबाजपुर मुखिया नाशिर, सहबाजपुर सामाजिक कार्यकर्ता,मन्नान, कांशी तबरेज आलम
दरभंगा शहर के वार्ड पार्षद अजय जलान, नुशरत निखत प्रवीण, आलम, उपेंद्र शर्मा, लाला भाई, भगवान ठाकुर, मिथलेश जी,विनोद मंडल, बिशम्बर पासवान, सुदीश, विष्णु,सुबोध, नरेश सहनी,प्रमोद शाह, मो. अब्दुल्ला समेत अन्य लोगों में पूर्व पार्षद नारद यादव, शब्जा भाई,नगर अध्यक्ष वरुण महतो, प्रधानमहासचिव सचिन राम, नगर प्रवक्ता रंजीत यादव, राजद नेता दीपक यादव, कुंदन महतो समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam: 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने जारी किया बड़ा अपडेट, अफवाहों से रहें सावधान

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हुआ रिजेक्ट, ग्राहक परेशान: क्या सिर्फ कागजी वादा बनकर रह गया है स्वास्थ्य बीमा?

Health Insurance Claim: जब लोग अपनी भविष्य की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए बीमा...

Bokaro Media Monitoring: बोकारो चुनाव में प्रशासन की तीसरी आंख बनी Media Monitoring, प्रत्याशियों की हर हरकत पर पैनी नजर

Media Monitoring: लोकतंत्र के महापर्व में जब नेता वादों और दावों की झड़ी लगाते...

Darbhanga News: दरभंगा में भीषण Road Accident, बहन से मिलकर लौट रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, घर में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर...

Road Accident: सड़कें सिर्फ मंजिल तक नहीं पहुंचातीं, कभी-कभी मौत का बुलावा भी बन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें