spot_img

Darbhanga Medical College की Century* | 23 फरवरी को 100 वर्ष, सालों भर चलेगा जश्न

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा मेडिकल कॉलेज इतिहास रचने जा रहा है। अपनी मानवता की सेवा को लेकर संपूर्ण समर्पित दरभंगा मेडिकल कॉलेज 23 फरवरी 2024 को अपने सौंवे साल में प्रवेश (Darbhanga Medical College will complete 100 years on 23rd February, celebrations will continue throughout the year.) कर रहा है।

- Advertisement -

Darbhanga Medical College | ऐतिहासिक मौके, धूमधाम से मनाई जाएगी शताब्दी

जानकारी के अनुसार, इस खास ऐतिहासिक मौके को लेकर 23 फरवरी 2025 को इसकी शताब्दी धूमधाम से मनाई जाएगी। अकादमिक, साहित्यिक, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम 23 फरवरी 2024 से प्रारंभ होकर पूरे साल चलेंगे।

- Advertisement -

Darbhanga Medical College | रंगारंग शुरुआत इस वर्ष के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों से

इन सारे कार्यक्रम की रंगारंग शुरुआत इस वर्ष के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों से होगी। यह बातें डॉक्टर के एन मिश्रा, प्राचार्य सह अध्यक्ष स्थापना दिवस एवं एल्युमिनी मीट आयोजन समिति ने न्यू लेक्चर थिएटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

Darbhanga Medical College | सफलता के परचम लहराने जुटे नामचीन डॉक्टर

स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्राचार्य सह आयोजन अध्यक्ष डॉ. के एन मिश्रा, आयोजन सचिव डॉ. भरत कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. गौड़ी शंकर झा, दरभंगा मेडिकल कॉलेज एल्युमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत प्रसाद, स्टूडेंट सेक्शन के इंचार्ज सह गोल्ड मेडल कमेटी के संयोजक डॉ. हरी दामोदर सिंह, साइंटिफिक कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पीके लाल, मेडिकल एजुकेशन यूनिट की कोऑर्डिनेटर डॉ. पूनम कुमारी के अतिरिक्त वरीय सेवानिवृत्ति चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. ओम प्रकाश, मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यू सी झा, शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, रेस्पिरेट्री मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ मोहन पासवान इत्यादि अनेक चिकित्सक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी खेल! भाभी-भतीजे का सिर फोड़ लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Darbhanga Medical College | और एम्स के सही स्थान से बच गया  महाविद्यालय का अस्तित्व

एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भारत प्रसाद ने बताया कि दरभंगा की सुधी राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों, जनता, प्रेस और मीडिया की ओर से सही और सार्थक प्रयास से एम्स के सही स्थान के चुनाव के साथ इस महाविद्यालय का अस्तित्व बच पाया। इस चिकित्सा महाविद्यालय से पढ़े चिकित्सक पूरी दुनिया में मानव सेवा कर इसका नाम रोशन कर रहे हैं। स्थापना दिवस एवं एल्युमिनी मीट एक ऐसा अवसर होता है जिसमें सभी अपने पूर्ववर्ती छात्र भीअल्मा मैटर के साथ अपना जुड़ाव महसूस करते हैं।

Darbhanga Medical College | एहसान तेरा होगा मुझपर : आयोजन सचिव डॉ. भरत कुमार

आयोजन सचिव डॉ. भरत कुमार ने सबको एहसान व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लें रहें हैं। इसे सफल बनाने में प्रेस और मीडिया की ओर से इसमें दिए जा रहे सहयोग के लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया।

Darbhanga Medical College | वरीय चिकित्सकों के भी होंगे व्याख्यान

डॉ. पूनम कुमारी एवं डॉ. पीके लाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार भी पोस्टर और पेपर प्रेजेंटेशन में पीजी छात्रों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहेगी, साथ ही वरीय चिकित्सकों के भी व्याख्यान होंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में शॉकिंग वारदात! बाइक डिक्की से 5 लाख कैश गायब, मजदूर पेमेंट के पैसे थे

Darbhanga Medical College | 50 गोल्ड मेडल प्रतिभावान छात्र होंगे पुरस्कृत : डॉ. हरी दामोदर सिंह

डॉ. हरी दामोदर सिंह ने कहा कि लगभग 50 गोल्ड मेडल प्रतिभावान छात्रों को वितरित किए जाएंगे, वहीं डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा की सेवानिवृत शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा। डॉ. गौड़ी शंकर झा ने कहा कि देश-विदेश के पूर्ववर्ती छात्रों की अच्छी सहभागिता की उम्मीद है और पूरा महाविद्यालय इस आयोजन को बनाने लिए कोष जुटाने में लगा हुआ है।

Darbhanga Medical College | इस वर्ष भी एक स्मारिका प्रकाशित होगी : डॉ.ओमप्रकाश

डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। इसमें यहां के शिक्षक और छात्रों की रचनाएं सम्मिलित की जाएगी। साथ ही यादगार तस्वीरें भी संकलित की जाएगी। प्रेस वार्ता को डॉ. वीरेंद्र कुमार और डॉ. यू सी झा ने भी संबोधित किया। पूरे कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक प्रेस और मीडिया कर्मी कर्मियों की उपस्थिति रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेगूसराय की घटना पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा: ‘बिहार में हैवानों का राज’, CM Samrat और PM Modi पर तल्ख़ी| “मारब सिक्सर की छहो...

Bihar Law and Order: बेगूसराय में एक युवती से दुष्कर्म और मारपीट की जघन्य घटना सामने आने के बाद बिहार में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की #BiharNews,#BegusaraiCrime,#TejashwiYadav

Madhepura Crime ‘गोली चल जाएगी…’ कहते ही दोस्त ने गर्दन में उतार दी गोली! 20 हजार का विवाद बना जानलेवा

Madhepura Crime News: मधेपुरा में दोस्त ने दोस्त को 20 हजार रुपये के मामूली विवाद में गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से युवक राहुल कुमार की हालत गंभीर है, आरोपी अखिलेश फरार है। #MadhepuraCrime,#BiharNews,#FriendshipBetrayal

सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सस्पेंड ! शिक्षा विभाग का DPO अजित अमर पर बड़ा एक्शन | 4 साल में कमाए करोड़ों – निलंबित

Bihar Education Corruption: बिहार में शिक्षा विभाग के भ्रष्ट DPO अजित अमर को आय से 72.35% अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में साढ़े चार साल #BiharEducation,#CorruptionInBihar,#AjitAmar

अब गया में हद हो गई! महिला मित्र के साथ घूमने गए युवक से कथित बदसलूकी! Video Viral, क्या कर रही पुलिस...

Gaya Viral Video: गया में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसएसपी सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए हमलावरों की पहचान की बात कही ह #GayaNews,#BiharPolice,#ViralVideo