spot_img

Darbhanga के MLA Sanjay Saraogi ने AIIMS और Surgical Ward को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा…आपकी मंशा सही नहीं है…

सिर्फ शिलापट्‌ट चमकाने से नहीं होगा। मरीजों के लिए इलाज भी शुरू करवाना होगा। इसकी तिथि तय कीजिए। बताइए कि गरीबों का इलाज कब से शुरू होगा। दूसरी बात, एम्स को लेकर राजनीति मत कीजिए। आपकी मंशा सही नहीं है...पढ़िए DeshajTimes की पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर विधायक संजय सरावगी आज सर्जिकल वार्ड के उद्धाटन समेत दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर बिहार सरकार के रवैये पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार सरकार की मंशा को लेकर सीधा कहा कि सिर्फ शिलापट्‌ट चमकाने से (Darbhanga MLA Sanjay Saraogi said, Bihar CM’s intention is not right) नहीं होगा।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए इलाज भी शुरू करवाना होगा। इसकी तिथि तय कीजिए। अभी सर्जिकल वार्ड में ऊपर से नीचे तक कई काम पड़े हैं। सीएम नीतीश कुमार ने इसका उद्धाटन कर दिया लेकिन यह बताइए कि गरीबों का इलाज कब से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कल से एक भी पदाधिकारी यहां नहीं दिखेंगे। सभी घर बैठ जाएंगें। ऐसे में कैसे चलेगा।

- Advertisement -

नगर विधायक संजय सरावगी यहीं नहीं रूके। एम्स को लेकर बिहार सरकार की जमकर खिंचाई की। कहा कि बिहार सरकार को नरेंद्र मोदी के नाम से चिढ़ है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर होते कहा कि आप बार-बार एम्स को लेकर गुमराह कर रहे हैं। पहले कहा, डीएमसीएच में बनेगा फिर शोभन लेकर चले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आग का तांडव! खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में दहशत; दमकल ने टाला बड़ा हादसा

कहा कि आपकी मंशा सही नहीं है। नरेंद्र मोदी के नाम के कारण आप एम्स को लटकाए हुए हैं। अगर आपको शोभन में ही बनाना है तो केंद्र सरकार के मानक के अनुरूप वहां मिट्‌टी भरवाकर दीजिए। बाउंड्री करवाकर दीजिए। उन्होंने बिहार सरकार से कहा कि आप अविलंब एम्स को लेकर जमीन दें। कहा कि पांच सौ करोड़ केंद्र सरकार का खर्चा है। मगर नरेंद्र मोदी के नाम से ही आपको परेशानी है तो…।

वही तो मैं कह रहा हूं उनकी सच्चाई उनके मुंह से निकल गई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का नाम होगा। हम तो कहते हैं  नरेंद्र मोदी जी का नाम नहीं हो, आप ही अपना नाम कर लीजिये, लेकिन एम्स के लिए जमीन जो है दे दीजिए। मिथिला के लोगों के साथ न्याय कीजिए। पूरे देश में मिथिला के लोग पलायन कर जाते हैं। अब इसमें राजनीति मत करिए। जिसका नाम हो कर लीजिए लेकिन उसके लिए आप तुरंत जमीन दीजिए।

श्री सरावगी ने कहा कि आज नई जमीन देखने आए हैं। क्रेडिट लेने की होड़ में जनता के साथ विकास के साथ राजनीति मत करिए। कहा कि मुख्यमंत्री आज नई जमीन देखने जा रहे हैं। यह सही नहीं है और हम लोग जो कहते थे कि आपकी मंशा सही नहीं है, ये झलक रहा है, उन्होंने पदाधिकारियों को ये पूछा कि भाई डीएम प्रस्ताव दिया उसको देख लेते हैं, इसका मतलब आपकी मंशा सही नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दीपावली-छठ पर जानलेवा हो सकती है एक गलती! अग्निशमन विभाग ने बताया- कैसे सुरक्षित रहेगा अलीनगर!

विधायक श्री सरावगी ने कहा कि उनकी सच्चाई उनके मुंह से निकल गई कि नरेंद्र मोदी का नाम होगा। मिथिला के लोगों के साथ राजनीति मत कीजिए मगर एम्स की जमीन दीजिए फिर वह नई जमीन देखने के लिए गए हैं।

उन्होंने कहा, सर्जिकल वार्ड भी एनडीए सरकार की देन है। मैंने सीएम को कहा है कि एनडीए के समय ही स्वीकृति और प्रस्ताव प्रारंभ हुआ था। मैंने सीएम को कहा है कि आपने सर्जिकल वार्ड का उद्धाटन किया है उसमें इलाज कबसे होगा यह तय कर दीजिए यहां इलाज कबसे होगा। यह तय कर दीजिए क्योंकि काम बहुत बाकी है। अभी काम बहुत बाकी है। अब यहां कल से कोई पदाधिकारी यहां नहीं दिखेगा।

आज जल्दबाजी में आपने उद्घाटन कर दिया लेकिन कल से कोई पदाधिकारी यहां दिखेंगे नहीं काम करने वाले। और एम्स में आप फिर नई जमीन देखने आप जा रहे हैं फिर यह सही नहीं है पहले आपने कहा कि डीएमसीएच में करेंगे फिर आप नई जमीन देखने जा रहे हैं डीएमसीएच के साथ एम्स की जमीन देंगे। तय कीजिए जल्द से जल्द।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में नाबालिग के अपहरणकर्ता को बड़ा झटका! कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब क्या होगा?

एम्स को लेकर उन्होंने कहा कि अगर शोभन में ही बनाना है तो मिट्‌टी भरकर दें। आपकी मंशा सही नहीं नरेंद्र मोदी के नाम के कारण आप एम्स को लटकाए हुए हैं। अगर आपको शोभन में ही बनाना है  मानक है मिटी भरवाई बाउंड्री दीजिए अविलंब बिहार सरकार एम्स को लेकर जमीन दे।

उन्होंने कहा कि  पांच सौ करोड केंद्र सरकार का खर्चा है। नहीं..साढ़े बारह सौ करोड़ की स्वीकृति हुई है। चार सौ करोड़ से उपर खर्चा केंद्र का एम्स के रखरखाव दवा आदि में खर्चा है। नरेंद्र मोदी के नाम के कारण आप एम्स को लटकाएंगें भटकाएंगें यह सही नहीं है। केंद्र के मानक के अनुसार आप एम्स की जमीन जल्द उपलब्ध कराएं।

यह केंद्र सरकार की देन है कि पटना में पहले से एम्स था फिर उन्होंने दरभंगा को एम्स दूसरा एम्स दिया। मेरा ही प्रस्ताव था सर्जिकल वार्ड का, मैंने घूमकर देखा है बहुत काम बाकी है। पदाधिकारी कल से काम बंद कर देंगे। मरीजों का इलाज प्रारंभ हो।

नगर विधायक श्री सरावगी ने अल्टीमेटम देते कहाकि हमलोग दो दिनों बाद फिर से मीडिया के साथ यहां आएंगें सिर्फ शिलान्यास और शिलापट् लगाने से नहीं होगा गरीबों का इलाज प्रारंभ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्यह अमृत ने कहा कि हम देख रहे हैं। दो साल पहले ही लेट है। सभी फ्लोर पर देंखेंगे कि वस्तुस्थिति क्या है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज से चलेगी बिहार की स्पेशल बसें! दिल्ली, UP, झारखंड समेत 5 राज्यों के लिए 142 नई सेवाएं, चेक करें रूट

Bihar Bus Service: बिहार में आज से 'त्योहार स्पेशल अंतरराज्यीय बस सेवा' शुरू हो रही है। परिवहन मंत्री दामोदर राउत हरी झंडी दिखाएंगे। 5 राज्यों के लिए कुल 142 बसें चलेंगी, जिससे या#BiharBusService,#FestivalSpecialBuses,#BiharTransport

बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं? 12 नवंबर से मिल रहा मौका, कोई नहीं छूटेगा!

Bihar Voter List: बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाले इस पुनरीक्षण में युवा, दिव्यांगजन और#BiharVoterList,#ElectionCommissionBihar,#SSR2023

भागलपुर के ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य लाभ! 5 PHC बने CHC, अब घर बैठे मिलेगा ‘स्पेशलिस्ट’ इलाज | पढ़िए – DM अलंकृता पांडेय...

Bihar Health News: भागलपुर के लाखों ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत! बिहार सरकार ने 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अपग्रेड किया है। अब गांव#BiharHealthNews,#BhagalpurHealthcare,#RuralHealth

पुलिस घर पहुंची कुर्की करने, फरार मुखिया ने तुरंत किया सरेंडर; बिहार में हड़कंप!

Bihar Crime News: पटना के मनेर में आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी पूर्व मुखिया नृपेंद्र यादव ने पुलिस की कुर्की कार्रवाई की सूचना मिलते ही दानापुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वह टॉप-#BiharCrime,#ManerNews,#PatnaPolice