
Darbhanga MP: सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है, यहां कब कौन अफवाह की आग लगाकर सियासी रोटियां सेंकने लगे, कहा नहीं जा सकता। दरभंगा में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब सांसद गोपाल जी ठाकुर के नाम पर एक फर्जी पोस्ट वायरल कर दिया गया, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
Darbhanga MP ने खुद सोशल मीडिया पर दी सफाई
मामले की जानकारी मिलते ही सांसद गोपाल जी ठाकुर ने स्वयं अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट से इस खबर का खंडन किया। उन्होंने लिखा कि कुछ शरारती तत्व डर और भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस कृत्य को बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक बताते हुए लोगों से ऐसी अफवाहों से बचने और सच्चाई को जानने की अपील की। सांसद ने स्पष्ट किया कि उनके आवास पर ऐसा कोई भी गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है।
पुलिस ने दर्ज की सनहा, जांच शुरू
बुधवार देर शाम जैसे ही यह फर्जी पोस्ट वायरल हुई, लहेरियासराय थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई और सांसद के आवास पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके का जायजा लिया गया। हालांकि, गनीमत रही कि अफवाह पर विश्वास कर कोई भी व्यक्ति वहां सिलेंडर लेने नहीं पहुंचा था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने एहतियात के तौर पर उस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ता कन्हाई पासवान द्वारा साइबर थाने में एक आवेदन दिया गया है, जिसमें दो इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर आक्रोश भड़काने का आरोप लगाया गया है। साइबर थाना के इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने पुष्टि की है कि सनहा कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों द्वारा किए गए ऐसे किसी भी दावे से सतर्क रहें, क्योंकि यह एक प्रकार का साइबर फ्रॉड भी हो सकता है जिसका मकसद लोगों को ठगना होता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

