मई,17,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा पथ में तीन आरसीसी पुल का होगा निर्माण, मिला 369.09 करोड़

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज न्यूज। 369 .09 करोड़ कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा  पथ के साथ पुल का निर्माण होगा। इसके लिए बिहार सरकार ने शुक्रवार को 369 .09 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। फिलहाल प्रदेश के तीन जिलों में पथ निर्माण कार्य होना है। इसके लिए 386 करोड़ से अधिक की मंजूरी दी गई है।

जानकारी के अनुसार,पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है जिन 3 जिलों में पथ निर्माण की योजना को मंजूरी दी गई है उनमें दरभंगा खगड़िया के बीच कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा घाट पुल के लिए 369 .09 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। पटना जिले की दो योजनाओं के लिए 17.30 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से 35 किमी लंबाई में सड़कों का विकास होगा। मंत्री ने बताया, मुख्य फोकस कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा पथ के लिए है। यहां तीन आरसीसी पुल का निर्माण होना है। इसके लिए राशि स्वीकृत की गई है।

विभाग की ओर से राज्य के तीन जिलों की महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए राशि की मंजूरी दी है। इसके तहत 35 किलोमीटर लंबाई में सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिन जिलों में योजनाओं को विभाग ने स्वीकृत किया है उनमें खगड़िया, दरभंगा व पटना जिला शामिल हैकुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा पथ में तीन आरसीसी पुल का होगा निर्माण, मिला 369.09 करोड़

यह भी पढ़ें:  Kusheshwar Asthan @Darbhanga News: कुशेश्वर की अनुष्का, कहां गई? कोसी की 10KM की खाक, SDRF खाली हाथ

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें