spot_img

Darbhanga News | Bhaskar Mahotsav’24 | छलका सांस्कृतिक विरासत, पड़ी Sharda Sinha चेयर की नींव

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन दरभंगा के तत्वावधान में भास्कर महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

लोक धुनों से सजी इस सुरीली सांस्कृतिक शाम का यह सफल आयोजन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली सभागार में में अपराह्न् 04 बजे से प्रारंभ होकर यह खबर लिखे जाने तक जारी था।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुभारंभ –

दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी, कुलपति ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के अन्य गणमान्य पदाधिकारियों के साथ बिहार सरकार के कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग के पदाधिकारी चंदन कुमार एवं डॉ. रवि रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी दरभंगा सदर द्वारा किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Railway Big News ! लहेरियासराय स्टेशन पर अब नहीं होगी ट्रेनों की अनदेखी, जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी और जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड के ठहराव को मिली मंजूरी

छठ पर्व का महात्म्य –

विषय का प्रतिपादन करते हुए डॉ.रवि रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आस्था और संस्कार के अभूतपूर्व संगम छठ के पर्व के महात्म्य पर चर्चा करते हुए इसे विशुद्ध रुप से आर्गेनिक त्योहार (organic festival) बताया, जिसमें मिट्टी की उपज को कमर भर जल में खड़े होकर भगवान भास्कर (Sun God) को अर्ध्य दिया जाता है। बिहार सरकार के जल-जीवन-हरियाली (Water Life Greenery) के लक्ष्य को बिहार का यह महापर्व अपनी लोक परंपरा में साकार करता आ रहा है, इसलिए बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा भास्कर महोत्सव का आयोजन करते हुए वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों को जल-जीवन और हरियाली (water, life, greenery) के संरक्षण के प्रति संवेदनशील करने का महती प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बिरौल श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में 'आग बुझाने से बेहतर रोकथाम': 2000 बच्चों को मिली इमरजेंसी ट्रेनिंग, जान बचाना सीखा!

छठ महात्म पर प्रकाश –

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए छठ के महात्म पर प्रकाश डालने के साथ ही पद्मभूषण शारदा सिन्हा की पुण्य स्मृति में चेयर के स्थापना की बात कही।

कलाकारों की प्रस्तुति –

मिथिला के लोकप्रिय कलाकार कुंज बिहारी जी, माधव झा जी, रचना झा जी ने अपनी सुरीली प्रस्तुति (melodious performance) से शमां बांध दिया। वहीं सृष्टि फाउंडेशन (Srishti Foundation) के कलाकारों की नृत्य के सम्मोहक प्रदर्शन ने दर्शकों की तालियां जमकर बटोरीं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime की झूठी कहानी | दरभंगा में गोली लगने का बताया हमला, पुलिस ने खोल दी पोल! सच जानकर चौंक जाएंगे आप - पढ़िए - ' मेहरारू '

यूथ फेस्टिवल

कार्यक्रम के आखिरी हिस्से में यूथ फेस्टिवल के विजेताओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

चंदन कुमार, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रतिनिधि के रुप में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी कलाकारों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का धन्यवाद किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हैरान करने वाला खुलासा! बिहार EOU रेड में SI के पास 1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति, 11 प्लॉट, 15 बैंक खाते!

Bihar EOU Raid: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में 1.49 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति, 11 प्लॉ #BiharEOURaid,#AmitKumarGupta,#CorruptionInBihar

अररिया में पुलिस का धाकड़ ऑपरेशन: बस से दबोचे 3 स्मैक तस्कर, 110 ग्राम ड्रग्स और नकदी जब्त

Araria Drug Bust: अररिया जिले में जोकीहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 110 ग्राम स्मैक, 4 मोबाइल और 5,910 रुपये बरामद हुए। प #ArariaDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

खुशखबरी Bihar Festival Trains! त्योहारों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देखें

Bihar Festival Trains: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दानापुर, सासाराम और पटना से चर्लपल्ली #BiharFestivalTrains,#EastCentralRailway,#SpecialTrains

अररिया में पति-पत्नी निकले स्मैक तस्कर! पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा, सप्लायर भी गिरफ्तार

Araria Drug Smuggling: अररिया जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फारबिसगंज पुलिस ने 152 ग्राम स्मैक के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया, जिनकी निशानदेही पर सप #ArariaNews,#BiharDrugSmuggling,#ForbesganjPolice