
एक तड़फ शहर के लोग दीपावली का जश्न मना रहें थे वहीं दूसरी तरफ एक दुकान धू धू कर जल रहा था।दिवाली के अहले सुबह यह आग लगी। बताया जाता हें कि यह घटना शार्ट सर्किट के कारण हुई हें। अगलगी की बड़ी घटना की खबर फैलते ही लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई ।
घटना दिवाली सह सोमवार के अहले सुबह तकरीबन 3 बजे की बताई जा रही है। बासुदेवपुर नया टोला स्थित एमबीए चाय फ्रेंचाईजी से करीब 90 मीटर की दूरी पर अवस्थित आईसीए टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड कम्प्यूटर दुकान अचानक से धूं धूं कर जल रही थी। स्थानीय लोगों ने देखते ही त्वरित अग्निशमन को सूचना देते हुए कम्प्यूटर दुकान के प्रोपराइटर भास्कर कुमार झा के घर जाकर इस घटना की जानकारी दी ।
सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम आनन – फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तबतक तक पूरा दुकान जलकर राख हो चुका था।
दुकान मालिक भास्कर कुमार झा ने बताया कि कुल नई लेपटॉप 18, बड़ी संख्या में मदर बोर्ड, हार्ड डिस्क , प्रोसेजर, फेन, एसएसडी, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर एनवीआर मॉनिटर, वायर एवं कम्प्यूटर से जुड़े अन्य एसोसिरिज सहित कुल 65 से 67 लाख का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। वहीं दुकान व व्यवसाय से जुड़े मूल दस्तावेजों का दर्जनों फाइल भी जल गया है।इस घटना के बाद परिजनों में मायूसी हें।






