उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड का अफजला पंचायत अब नगर पंचायत बिरौल के नाम से जाना जाएगा। नगर विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के बाद जिला पदाधिकारी डॉ.त्यागराजन एसएम ने यहां के नगर कार्यपालक पदाधिकारी को कई महत्वपूर्ण गाइडलाइन दिये हैं।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
जिसके मुताबिक नगर पंचायत का प्रशासनिक स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसकी शुरुआत जल जमाव की समस्या को तत्काल दूर करने से किया जाएगा।
इसका नगर पंचायत के कुछेक को छोड़कर अधिकांश लोग स्वागत किया है।हांलाकि पंचायत की व्यवस्था से मायूस लोगों को यह उम्मीद थी कि इस बार अफजला और सुपौल पंचायत के अलावा आसपास के अन्य पंचायतों के कुछ अंश को शामिल करते हुए नगर परिषद का गठन हो जाएगा।
लेकिन प्रशासनिक अनदेखी ने लोगों के इस उम्मीद पर उस समय पानी फेर दिया। जब नगर परिषद के जगह पर एक पंचायत को नगर पंचायत घोषित कर दिया गया। बावजूद आज भी इस क्षेत्र के लोगों को डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम पर पुरा भरोसा है कि आनेवाले समय मे उनके कलम से नगर परिषद बिरौल का गठन अवश्य होगा।

You must be logged in to post a comment.