दरभंगा | नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम राकेश कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि शहर में “स्वच्छ-शहर-अभियान” के तहत विगत 24 घंटे में लगातार सफाई की जा रही है। शहर के सभी मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों पर पूरा सफाई अभियान का असर दिख रहा है।
अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है… — PM MODI in Madhubani
उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन पूरे संसाधनों के साथ पूरे शहरी क्षेत्र में सफाई में लगा हुआ है। नगर निगम के सभी जोन प्रभारी के साथ-साथ वरीय अधिकारी तीनों शिफ्ट में शहर में घूम-घूम कर निरीक्षण कर रहे हैं।
Darbhanga नगर आयुक्त का निरीक्षण:
नगर आयुक्त द्वारा स्वयं भी देर रात्रि को दरभंगा टावर, आयकर चौराहा गोलम्बर, बेंता चौक, लहेरियासराय टावर का दल-बल के साथ औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कहा कि शहर के अधिकांश लाइटों की मरम्मति पूरी कर ली गई है। घाटों एवं तालाबों की सफाई भी देर रात तक की गई है।
Darbhanga स्वच्छता अभियान की सफलता:
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन के दिन तक पूरा शहर स्वच्छ एवं सुन्दर बनता दिख रहा है। मुख्य सड़कों पर चुना की लाईन भी बनाई गई है।