

नगर थाना क्षेत्र के दरभंगा स्टेशन के सामने हराही पोखरा के निकट बहुदेशीय भवन के गेट पर एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
- Advertisement -
- Advertisement -
देखने से किसी भीखारी का शव प्रतित हो रहा है ।जलान कॉलेज के स्टाफ राम नरेश यादव ने बताया कि सुबह दस बजे के करीब उस रास्ते निकल रहे थे यह व्यक्ति छटपटा रहा था। वक्त कम रहने के कारण और कॉलेज समय से पहुंचने के चक्कर में हम नहीं रूके।
- Advertisement -
दोपहर बाद लौटने पर पुलिस कर्मियों व अन्य पदाधिकारियों की भीड़ देखकर वहां रूकने पर देखा कि सुबह में छटपटा मिला व्यक्ति मरा पड़ा है।
धूप के कारण उसकी मौत हुई या फिर नशाखुरानी का शिकार हुआ यह तो जांच का विषय है।
नगर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज सत्येन्द्र चौधरी ने बताया कि देखने से शव किसी भिखारी का लग रहा है। पोस्टमार्टम कराकर उसकी पहचान के की जांच की जा रही है।
- Advertisement -





