back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga News | Darbhanga DMCH | मरीजों की थाली होने वाली है खाली-खाली, निवाला देने वालों की फ़ाक़ाकशी, जीविका की रसोई पर जड़ने वाला है ताला, भोजन मिलना होने वाला है बंद

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News| Darbhanga DMCH | Darbhanga DMCH में मरीजों की थाली पर निवाला देने वालों की फांकाकशी के फांके कस दिए हैं। निवाला देने वाले भोजन पर डाका डाल रहे हैं। भुगतान बंद है। भोजन मिले तो कहां से। सो, मरीजों का भोजन बंद होने वाला है। भुगतान के लाले पड़े हैं। सो, DMCH में मरीजों का खाना बंद हो जाएगा। विभाग ने संस्था के सात महीनों से भुगतान रोके रखा हैै। ऐसे में मरीजों की थाली खाली-खाली होने वाली है। कारण,जीविका की रसोई पर जड़ने वाला है ताला। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga DMCH | उत्तर बिहार की लाइफ लाइन, नाश्ता और भोजन…आफत बड़ी है

जानकारी के अनुसार, उत्तर बिहार की लाइफ लाइन कहे जाने वाले डीएमसीएच में इलाजरत करीब 600 मरीजों को दिया जाने वाला खाना और नाश्ता जीविका दीदी बंद कर सकती हैं। यहां के मरीजों का भोजन कभी भी बंद हो सकता है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga DMCH | भुगतान जुलाई 2023 से ही रूका है, देने में रूचि किसी की नहीं, जीविका दीदियों की रसोई हो जाएगी तब ठप

यह हम नही कह रहे हैं, यह स्वजन दीदी की रसोई की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी का कहना है। उन्होंने बताया कि डीएमसीएच और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण सात महीनों से भुगतान नहीं हुआ है। यह भुगतान जुलाई 2023 से ही रूका है। संस्था का भुगतान करने में किसी की रूचि नहीं है। इस कारण मरीजों के भोजन की व्यवस्था करने में दिक्कत महसूस हो रही है। उन्होंने साफ-साफ कहा है शीघ्र नही हुआ भुगतान तो जीविका दीदियों की ठप हो जाएगी रसोई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  GOOD NEWS: बिहार की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे 'यमराज', अनफिट गाड़ियों का खेल खत्म! राज्य में बनेंगे 27 नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, पढ़िए... कैसे बदलेगी जांच प्रक्रिया?

Darbhanga News | Darbhanga DMCH | इलाजरत करीब 600 मरीजों को प्रतिदिन दीदी की रसोई से सुबह का नाश्ता दिन का भोजन और रात का भोजन दिया जाता है…मगर अब थाली पड़ेंगी उदास

जानकारी के अनुसार, डीएमसीएच में इलाजरत करीब 600 मरीजों को प्रतिदिन दीदी की रसोई से सुबह का नाश्ता दिन का भोजन और रात का भोजन दिया जाता है। इस संस्था को करीब सात महीने से बिल का भुगतान नही किया जा रहा है।

Darbhanga News | Darbhanga DMCH | स्वास्थ्य विभाग और डीएमसीएच से कई बार पत्राचार…आखिर कब तक

संस्था की ओर से भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग और डीएमसीएच से कई बार पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन, अबतक भुगतान संबंधी कोई ठोस नतीजा नही निकल सका है। इस कारण इस संस्था में काम कर रही जीविका दीदियों का भुगतान भी काफी दिनों से लंबित है।

Darbhanga News | Darbhanga DMCH | जीविका की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. ऋृचा गार्गी कहती हैं

इस संबंध में जीविका की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. ऋृचा गार्गी ने बताया कि पिछले सात महीनों से स्वास्थ्य विभाग और डीएमसीएच की लापरवाही के कारण संस्था का भुगतान नहीं हो पाया है। हमलोग पत्र के माध्यम से विभाग को कई बार रिमाइंडर भेजकर भुगतान का आग्रह किया है। लेकिन अभी तक भुगतान नही हो पाया है।

Darbhanga News | Darbhanga DMCH | पहले से ही चली आ रही समस्या, ठोस निदान की उम्मीद, बेअसर

जीविका की जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. ऋचा गार्गी ने बताया इस कारण मरीजों के भोजन और काम करने वाली जीविका दीदियों के वेतन भुगतान में काफी दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी इस तरह की समस्या आई थी। काफी पत्राचार और प्रशासन के बीच बचाव के बाद ही भुगतान हुआ था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Congress में संगठन चुनाव से पहले बड़ी हलचल, जयपुर से आईं प्रभारी संगीता बेनीवाल ने जानिए क्या कहा, बड़ा बयान

Darbhanga News | Darbhanga DMCH | डीएमसीएच के उपधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार कहते हैं…

इस मामले को डीएमसीएच के उपधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि जीविका दीदी की रसोई का भुगतान पहले स्वास्थ विभाग की तरफ से होता था। लेकिन अब इनका भुगतान डीएमसीएच की तरफ से होना है। लेकिन, विभाग की ओर से स्पस्ट निर्देश नहीं मिलने के कारण फ़ाइल रुकी हुई हैं। विभागीय निर्देश मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें