back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News: उसने देखा पानी में डूब रहें बच्चे, बचाने की कोशिश, बचाया, लेकिन, वो नहीं लौटा, मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

कुशेश्वरस्थान: कुशेश्वरस्थान प्रखंड की दक्षिणी पंचायत के भलुका गांव में मंगलवार को एक 13 वर्षीय बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम मसलेउद्दीन था, जो भलुका निवासी मो. नुर नबी का पुत्र था।

- Advertisement -

बाढ़ के पानी में नहा रहे थे बच्चे

जानकारी के अनुसार, भलुका से पश्चिम पचरुखी में बाढ़ का पानी बह रहा था, और गांव के कई बच्चे वहां नहा रहे थे। इस दौरान दो बच्चे पानी में डूबने लगे। जब मसलेउद्दीन ने देखा कि दो बच्चे डूब रहे हैं, तो उसने उन्हें बचाने के लिए बिना सोचे समझे पानी में छलांग लगा दी।

- Advertisement -

बच्चों को बचाने के बाद खुद डूब गया

मसलेउद्दीन ने काफी मेहनत के बाद 12 वर्षीय मो. अरसद और मो. आरीफ को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन अंत में वह खुद पानी में डूब गया। बच्चों के डूबने से आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और मसलेउद्दीन को भी पानी से बाहर निकाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jeevika Loan Scheme का दरभंगा में शंखनाद, अब महिलाओं को मिलेगा 2 लाख तक का लोन, जानें ब्याज, पात्रता और पूरी प्रक्रिया

मौत की पुष्टि, इलाज के बाद एक अन्य बच्चा हुआ ठीक

मसलेउद्दीन को तुरंत कुशेश्वरस्थान सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मो. आरीफ का इलाज किया गया और उसकी स्थिति स्थिर होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।

मुख्य गेट बंद कर माहौल को शांत किया गया

मृतक के परिजनों और गांववालों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कुछ समय के लिए अस्पताल के मुख्य गेट को बंद कर दिया, ताकि माहौल शांत हो सके।

पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की पुष्टि की। वहीं, सीओ गोपाल पासवान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवार को आपदा सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।

ग्रामीणों का शोक

पंचायत के मुखिया मो. इसलाम और अन्य ग्रामीणों ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और बताया कि गांव के बच्चे बाढ़ के पानी में नहाने गए थे, जहां यह हादसा हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कोल इंडिया का ‘Dividend Stock’: निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख

Dividend Stock: शेयर बाजार में निवेश करने वाले अक्सर ऐसी कंपनियों की तलाश में...

प्रेम संबंधों में नवचेतना का संचार: Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: आज दिनांक 13 फरवरी 2026, शुक्रवार के पावन दिवस पर,...

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: विजया एकादशी के शुभ योग और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: पवित्रता और पुण्य के इस पावन दिन पर, जब प्रकृति भी...

शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट से मचाया धमाल

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों खुशियों का माहौल है और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें