spot_img

Darbhanga News | Ghanshyampur News | Mid Day Meal | मध्याह्न भोजन खाने से दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, School Management ने फिर ये किया?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Ghanshyampur News | Mid Day Meal | मध्याह्न भोजन खाने से दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। फिर, School Management ने तत्काल ये किया? खबर दरभंगा से बड़ी खबर है, जहां मिड डे मील खाने से दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40


- Advertisement -

Darbhanga News | Ghanshyampur News | Mid Day Meal | स्कूल में हड़कंप मच गया मगर तत्काल स्कूल प्रबंधन ने ये किया

तत्काल उल्टी होने पर स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच कराया। जहां सभी कुशल हैं। मामला, जिले के घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र की बुढ़ेब इनायतपुर पंचायत के कुमरौल गांव का है जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| छठ बाद दरभंगा के किसानों पर टूटा पहाड़! मजदूर लौटे, खेतों में खड़ी धान, रबी भी खतरे में | पढ़िए -पानी, बेबस मशीनें और नारी शक्ति


Darbhanga News | Ghanshyampur News | Mid Day Meal | गोपाल प्राथमिक सह संस्कृत विद्यालय में बच्चों की तबीयत बिगड़ी

गोपाल प्राथमिक सह संस्कृत विद्यालय में मिड-डे-मील खाने के दो बाद बच्चों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर दोनों बच्चों को इलाज के लिए घनश्यामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चों की जांचकर स्वस्थ बताया। हालांकि, आशंका है कि बच्चों को ठंड भी लग गई होगी। मगर, बच्चों ने जो बताया…पढ़िए पूरी खबर


Darbhanga News | Ghanshyampur News | Mid Day Meal | पेट दर्द और उल्टी, बताया यह भी जा रहा कि बाल्टी में?

बच्चों ने बताया कि आज मिड डे मील में खिचड़ी और चोखा दिया गया था। जिसे खाने के बाद कक्षा 4 की छात्रा अन्नु कुमारी को उल्टी होने लगा। वहीं रितेश कुमार के पेट में दर्द होने लगा था, जिसे देखते हुए इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि मिड डे मील के बाल्टी में छिपकली गिर गई थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahaviri Jhanda | जय बजरंगबली के नारों से गूंजा दरभंगा का जाले, 60वां महावीरी झंडा महोत्सव रहा यादगार


Darbhanga News | Ghanshyampur News | Mid Day Meal | स्कूल के प्रिंसिपल उमेश झा ने तत्काल लिया एक्शन

घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल उमेश झा ने घटना की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित प्रखंड के बीडीओ को दी। सूचना मिलते ही बीडीओ रजनीश कुमार व बीईओ नरेंद्र कुमार और बीआरपी विनोद कुमार विद्यालय पहुंचकर मेडिकल टीम को स्कूल।में बुलाया और स्कूल के सभी बच्चों का जांच कराया गया।


Darbhanga News | Ghanshyampur News | Mid Day Meal | शेष बच्चों की तुरंत हुई स्वास्थ्य जांच, सभी मिले चंगे

इसके बाद में स्कूल के बाकी 30 बच्चों की भी घनश्यामपुर सीएचसी में स्वास्थ्य जांच कराई गई। बीडीओ रजनीश कुमार ने बताया कि एहतियात के लिए सभी बच्चों की जांच करवाई गई। बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने सभी बच्चों को स्वस्थ्य बताया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा और मधुबनी के किसानों की मौज! AI तकनीक से जुड़ेगी गन्ना खेती, 'गन्ना साथी' चैट बॉक्स | अब डिजिटल ID


Darbhanga News | Ghanshyampur News | Mid Day Meal | घनश्यामपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके झा ने कहा

घनश्यामपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके झा ने कहा कि मात्र एक बच्ची को उल्टी हुई थी जबकि एक लड़के ने पेट दर्द की शिकायत की थी। दोनों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। एहतियात के तौर पर गांव में मेडिकल टीम के साथ बीडीओ और बीईओ कैंप कर रहे हैं।


Darbhanga News | Ghanshyampur News | Mid Day Meal | घनश्यामपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार कहते हैं…जिसे वह नहीं पाया

इस संबंध में घनश्यामपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि रसोई बनाने वाले से पूछ ताछ की गई तो उसने बताया कि खाना परोसने वाली बाल्टी में ऊपर से छोटी सी छिपकली गिर गई थी, जिसे वह देख नहीं पाया। हालांकि सभी बच्चे स्वस्थ हैं। सभी बच्चों का मेडिकल चेकअप कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Railway News छठ के बाद दिल्ली वापसी की टेंशन खत्म! सहरसा से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Special Train: छठ पूजा के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। समस्तीपुर मंडल ने सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए विशेष ट्रेन चलाई है, जिससे ह#BiharSpecialTrain,#ChhathPuja,#IndianRailways

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर STF का सबसे बड़ा प्रहार! पटना से दिल्ली तक 5 राज्यों में 38 गिरफ्तार

Bihar STF: बिहार एसटीएफ ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पांच राज्यों में एक साथ छापेमारी कर 38 अपराधियों को गिरफ्तार किय#BiharSTF,#CyberCrime,#OnlineBetting

भागलपुर के युवाओं ने कर दिया कमाल! 60 लाख पैकेज से ISRO वैज्ञानिक तक, सिल्क सिटी का जलवा

Bihar Bhagalpur News: भागलपुर के युवाओं ने शिक्षा, कृषि, प्रशासनिक सेवा और खेल में असाधारण सफलता हासिल की है। IIIT छात्रों को 60 लाख पैकेज मिला, BAU सबौर के 350+ छात्र सरकारी सेवा मे#BiharBhagalpurNews,#BhagalpurYouth,#IIITBhagalpur

Darbhanga News | सुकमारी देवी की नृशंस हत्या में अशोक दास को आजीवन कारावास की सजा! अपराधी पर ₹51 हजार का अर्थदंड

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में एक महिला की नृशंस हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार की अदालत ने इस हत्याकांड के#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LifeImprisonment