- Advertisement -

लहेरियासराय थाना क्षेत्र अन्तर्गत महदौली किलाघाट मुहल्ले में आपसी विवाद को लेकर चाचा भतीजा में काफी झड़प हुआ।
- Advertisement -
- Advertisement -
इस विवाद में भतीजे ने अपने चाचा को ही हथियार दिखाकर भयभीत करना चाहा लेकिन चाचा उस भतीजे पर भारी पर गये । चाचा ने परिवार वालों के सहयोग से भजीते को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया ।
- Advertisement -
पुलिस ने आरोपी भतीजे 20 वर्षीय शिवा कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से पुलिस ने दो गोली समेत एक देसी कट्टा जब्त किया है। इसे लेकर उसके चाचा सुनील कुमार सिंह ने लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज कराया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने की है।
- Advertisement -


