Darbhanga News | Jaley News | गैस रिसाव से आग का बड़ा बवंडर मच गया। यहां ऐसी आग ऐसी धधकी कि देखते ही देखते सामूहिक दलान राख हो गया। बड़ी खबर जाले से है। जहां भीषण आग लगी है।
हादसा, ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत का है। यहां, हाट में बीती रात रात खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर रिसाव ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया। गैस से भभकी आग ने देवेंद्र सहनी के सभी पुत्रों के सामूहिक दालान को पलभल में खाक कर दिया। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले,संजीत सहनी की घर की ओर से लहकी। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई।
तत्काल सनहपुर पावर सब स्टेशन को जानकारी उपलब्ध कराते हुए बिजली कटवाई गई। इसके बाद घटना की सूचना कमतौल और जाले थाना की पुलिस को दी गई। तत्काल दोनों थाना की पुलिस वहां पहुंची। अग्निशमन वाहन भी आया।
अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणो के सहयोग से काफी देर बाद आग पर काबू पा सकी।