Darbhanga News| Kamtaul News| दो नशेड़ी, हंगामा @Alcohol Confirmed| जहां, कमतौल पुलिस लगातार एक्टिव है। खासकर शराब तस्करों और शराब के सेवन करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। इसी का परिणाम है कि पुलिस ने नशे में हंगामा कर रहे दो नशेड़ियों को पुलिस ने दबोचते हुए दोनों पर एफआईआर दर्ज की है। आगे की तहकीकात चल रही है। दोनों को हिरासत में भेजा गया है।
Darbhanga News| Kamtaul News|राढ़ी पूर्वी के ततैला निवासी गणेश सहनी और रतनपुर निवासी सुनील ठाकुर
जानकारी देते पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि राढ़ी पूर्वी के ततैला निवासी गणेश सहनी और रतनपुर निवासी सुनील ठाकुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Darbhanga News|Kamtaul News| पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया
पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नशे की हालत में हंगामा करने की सूचना पर हिरासत में लिया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। दोनो गिरफ्तार नशेड़ी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की तहकीकात चल रही है।