back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

Darbhanga News: बहुउद्देश्यीय भवन में कृषि विभाग द्वारा खरीफ कार्यशाला का किया गया आयोजन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा :- बहुउद्देश्यीय भवन में कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाअभियान, 2022 के लिए एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

उक्त कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक(उद्यान) डॉ. अजय कुमार, डॉ. विद्यानाथ झा, जिला कृषि पदाधिकारी राधा रमण, परियोजना निदेशक (आत्मा) पूर्णेन्दु नाथ झा, कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्याशु शेखर, लीड बैंक प्रबंधक अजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस अवसर पर परियोजना निदेशक (आत्मा) ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य खरीफ फसल के उत्पादन, उत्पादकता को नवीन तकनीक एवं योजनाओं के माध्यम से बढ़ाना है। साथ ही फसल की गुणवत्ता एवं जलवायु अनुकूल टिकाऊ खेती के संबंध में जानकारी देना है।

यह भी पढ़ें:  Darbhabga News: क्रिकेट का Benipur में रोमांच... झंझारपुर की धमाकेदार जीत, शुभम के तूफान में उड़ी किशनपुर किंग्स, 6 विकेट से रौंदा

 

जिला कृषि पदाधिकारी ने खरीफ महाभियान के सभी पक्ष पर प्रकाश डाला। श्री रमण ने मुख्यमंत्री तीव्र वीज विस्तार कार्यक्रम, बीज ग्राम योजना, पैडों ट्रासरकांटर के द्वारा खेती के विषय में बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष ने मौसम परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में धान की सीधी बुआई, सीड ड्रील से धान की खेती के विषय मे व्यापक प्रकाश डाला।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जज साहब का ऐतिहासिक फैसला! कोर्ट ने वकीलों के कल्याण कोष में जमा कराए 54 हजार, जानिए पूरा मामला

उद्यान के सहायक निदेशक आभा कुमारी ने उद्यान की योजना, सूक्ष्म सिंचाई योजना के विषय में बताया। सहायक निदेशक (इंजीनियरिंग) शम्भू कुमार ने कृषि यांत्रिकरण, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला।

 

कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि डॉ. विद्या नाथ झा ने मखाना की नवीन तकनीक एवं इसके सांस्कृतिक, आर्थिक महत्व के विषय में बताया।

 

इसके साथ ही पौधा संरक्षण की योजना के संदर्भ में सहायक निदेशक सीमा कुमारी, आत्मा योजना के विषय में उप परियोजना निदेशक अम्बा कुमारी, पशुपालन विभाग के जिला पशुपालन पदाधिकारी ने फसल अवशेष प्रबंधन एवं जैविक खेती योजना पर, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी सदर हरिमोहन मिश्र ने  विचार व्यक्त किये।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दिनदहाड़े Biraul प्रखंड परिसर से वकील के मुंशी की बाइक ले उड़े चोर, पुलिस महकमे में हड़कंप!

 

धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक (शष्य) अमित रंजन ने किया।

 

कार्यक्रम में उप निदेशक (रसायन) जीवकान्त झा, सहायक निदेशक (रसायन) कुणाल कुमार, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, बेनीपुर प्रीति सुंदरम्, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, बिरौल कविता कुमारी ने भागीदारी निभाई।

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

तेजी का नया दौर: Stock Market में PSU बैंक और मेटल स्टॉक्स ने दिखाया दम, IT सेक्टर की सुस्ती कायम!

Stock Market: शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार को एक बार...

Robot Dog: एआई समिट में ‘ओरियन’ के नाम पर चीनी रोबोट Go2 का प्रदर्शन, क्या है सच?

Robot Dog: हाल ही में एआई समिट में गलगोटियाज यूनिवर्सिटी द्वारा एक 'अद्भुत' रोबोट...

OTT Release: ‘धुरंधर’ को पछाड़, इस ICC मैच ने OTT पर मचाया कोहराम!

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया रिलीज होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें