back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | कुशेश्वरस्थान को जल्द मिलेंगे नए प्रमुख और उपप्रमुख, चुनाव की तारीख तय

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | कुशेश्वरस्थान को जल्द मिलेंगे नए प्रमुख और उपप्रमुख। कारण, चुनाव की तारीख तय हो गई है। इसके साथ ही, राजनीतिक हलचल तेज है। कारण, तारीख आ गई है। कोर्ट के दरवाजा पर भी पहुंच चुके हैं, पूर्व और निवर्तमान प्रमुख। सो, कोशिश बड़ी है। ऐसे में,

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwar sthan News | कौन बनेगा प्रमुख, किसके सिर सजेगा ताज, गहमागहमी तेज है…

कुशेश्वरस्थान पूर्वी को जल्द ही मिलेगा प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख। इसके लिए चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। 23 फरवरी को इन दोनों पदों के लिए चुनाव होगा। इससे पहले अठारह जनवरी को लगे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दोनों की कुर्सी चली गई थी।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | 23 फरवरी तक चुनाव कराने का निर्देश

इसको देखते हुए अब रिक्त पदों को भरने का आदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आ गया है। इसके तहत 23 फरवरी तक चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में शनिवार को 3 घंटे बिजली गुल! घर से निकलने से पहले देखें प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | राज्य निर्वाचन आयोग से आया पत्र

राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने इस मामले में एक पत्र डीएम राजीव रौशन को भेजा है। इसमें, दोनों पदों पर चुनाव कराने को कहा गया है। डीएम को दिए गए पत्र में प्रमुख और उपप्रमुख के रिक्त पदों को 23 फरवरी तक निश्चित रूप से चुनाव करा लेने का निर्देश है।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को 15 फरवरी तक मिल जाएगी सूचना

इसके लिए सभी प्रादेशिक निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को 15 फरवरी तक सूचना देना सुनिश्चित करें। ताकि सभी सदस्य निर्धारित तिथि,समय और स्थान पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो सके।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | चुनाव के साथ ही शपथ ग्रहण भी होगा

चुनाव संपन्न होने के बाद उसी दिन निर्वाचित प्रमुख एवं उपप्रमुख का शपथ ग्रहण दिलाने और कार्यभार सौंपने का निर्देश दिया गया है। निर्वाचन आयोग के पत्र मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। जानकारी के अनुसार, अठारह जनवरी को प्रमुख एवं उपप्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। एक तरफ जहां राज्य निर्वाचन आयोग प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव करने की तैयारी का निर्देश दिया है।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | इधर, हाई कोर्ट को खटखटाया है दरवाजा

वहीं दूसरी ओर निर्वतमान प्रमुख बिजल पासवान ने 18 जनवरी को प्रमुख एवं उपप्रमुख के विरुद्ध पारित अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने के लिए पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhaga News: DCE का 'उमंग' में दिखा जलवा, पुष्पलता ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड तो कबड्डी टीम बनी उपविजेता, Darbhanga इंजिनियरिंग में छाए होनहार

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | अविश्वास प्रस्ताव को चुनौती, खारिज करने की मांग 

पटना उच्च न्यायालय में दायर याचिका CWJC 1592/2024 में 18 जनवरी को पारित किया गया अविश्वास प्रस्ताव को चुनौती देते हुए इसे खारिज करने की मांग किया है। अब देखना यह है कि प्रमुख का चुनाव होता है या हाईकोर्ट की ओर से अविश्वास प्रस्ताव रद ये तो अब आने वाला समय ही बता पाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कृतिका कामरा नेट वर्थ: कौन है टीवी की इस सुपरस्टार जोड़ी में सबसे अमीर, जानिए पूरी सच्चाई!

Kritika Kamra Net Worth: ग्लैमर की दुनिया में दौलत और शोहरत की चमक हमेशा...

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के गुमनाम हीरो जिसने ऑस्ट्रेलिया को घुटनों पर ला दिया

T20 World Cup: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन ऐसे मुकाबले देखने को मिलते...

Assam News: हिमंता सरकार पर गौरव गोगोई का करारा हमला, कहा- ‘सबसे असफल CM और गृह मंत्री’

Assam News: असम की सियासी रणभूमि में इन दिनों बयानबाजी का तीर जमकर चलाया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें