back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | प्राथमिक विद्यालय अरराही के प्रधानाध्यापक Lakshmi Rishi Dev नहीं रहे, …सरस्वती के सच्चे पुजारी…बच्चों को पढ़ाते, स्कूल में ही चुन लिया मौत…वर्ग कक्षा में ही त्याग दिए प्राण…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | प्राथमिक विद्यालय अरराही के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी ऋषि देव नहीं रहे। …सरस्वती के सच्चे पुजारी…बच्चों को पढ़ाते, स्कूल में ही चुन लिया मौत…वर्ग कक्षा में ही त्याग दिए प्राण…।

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | बिल्कुल नाम के अनुरूप लक्ष्मी सरस्वती के भक्त निकले, ऋृषि की तरह अपना प्राण त्याग दिया…वह भी बच्चों को पढ़ाते, सरस्वती की सेवा करते…

ऐसे महामना को देशज टाइम्स की भी नमनाजंलि क्योंकि कुशेश्वरस्थान से जो खबर आ रही है वह शिक्षा जगत को स्तब्ध कर रही है जहां हृदय गति रूकने से प्रधानाध्यापक लक्ष्मी ऋृषि देव का निधन हो गया है। बिल्कुल नाम के अनुरूप लक्ष्मी सरस्वती के भक्त निकले, ऋृषि की तरह अपना प्राण त्याग दिया…वह भी बच्चों को पढ़ाते, सरस्वती की सेवा करते…

- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | प्राथमिक विद्यालय अरराही के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी ऋषि देव का निधन

जानकारी के अनुसार, प्रखंड के उसड़ी पंचायत अन्तर्गत पूर्व शिक्षक माधो ऋषिदेव के बड़े पुत्र सह प्राथमिक विद्यालय अरराही के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी ऋषि देव का निधन हो गया है। महज 52 वर्ष के उम्र में ही उन्होंने बच्चों को पढ़ाते स्कूल में ही शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से मौत को चुन लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Sanskrit Competition में तीन सगे भाई-बहनों का जलवा, एक साथ 7 पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | वर्ग कक्षा में ही दिन के लगभग 1:30 के समय उनका निधन हो गया

वर्ग कक्षा में ही दिन के लगभग 1:30 के समय उनका निधन हो गया। निधन से विद्यालय में शिक्षक एवं छात्रों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई अवाम और सन्न रह गया।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | चेतन सत्र के बाद उन्होंने वर्ग कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के लिए गए, पढ़ाने के दौरान ही…हमारे बीच नहीं रहे

एचएम लक्ष्मी ऋषि देव अन्य दिनों के भांति अपने गांव हरिनाही से विद्यालय अरराही पहुंचे। चेतन सत्र के बाद उन्होंने अपने वर्ग कक्षा में पढ़ाने के लिए गए। पढ़ाने के दौरान ही अचानक उसके सीने में जोरों की दर्द हुई। बेहोश होकर कक्षा में ही गिर गए।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | बच्चों की चिल्लाहट में छुपी थी अपने अभिभावक, पितातुल्य हेडमास्टर को खो देने की छटपटाहट

इसके साथ ही क्लास में छात्रों के बीच अफरातफरी मच गई। सभी छात्र चिल्लाने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर सहायक शिक्षक मनोज कुमार और विभा कुमारी समेत अन्य वर्ग के छात्र छात्राएं दौड़ कर आये और एचएम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का तैयारी कर ही रहा था कि उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | ये निधन हमें विचलित कर रहा, गांव में, स्वजनों में कोहराम है, चारों तरफ शोक है…मांग भी है जो जरूरी है

घटना की सूचना गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक के सात पुत्र और दो पुत्री है। शिक्षक के निधन से गांव हरिनाही सहित पूर्वी प्रखंड के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन की सूचना मिलते ही बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण पासवान उर्फ सूरज सक्सेना ने एचएम के निधन

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: DM Kaushal Kumar की जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, 3 दर्जन मामलों पर ऑन-स्पॉट एक्शन, भूमि विवाद के मुद्दे छाए रहे

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | हर तरफ डबडबाईं हैं आंखें, हर आंख है नम

पर शोक व्यक्त करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मृतक प्रधानाध्यापक स्व. ऋषिदेव के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी एवं सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता राशि देने की मांग किया है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड के बीईओ राम भरोस चौधरी, केवटगामा विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभु सदा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महादेव मठ के शिक्षक सियाराम राय, ननकू राय, रामाकान्त पासवान, शिक्षक लखिन्दर राम, मदन कुमार राय,भगलू राम,राम चन्द्र पासवान,राज कुमार यादव, देवेन्द्र राय, राम कुमार पौद्दार, मोहन कुमार, आनंद कुमार निराला सहित अनेक शिक्षक शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कृतिका कामरा नेट वर्थ: कौन है टीवी की इस सुपरस्टार जोड़ी में सबसे अमीर, जानिए पूरी सच्चाई!

Kritika Kamra Net Worth: ग्लैमर की दुनिया में दौलत और शोहरत की चमक हमेशा...

T20 World Cup: जिम्बाब्वे के गुमनाम हीरो जिसने ऑस्ट्रेलिया को घुटनों पर ला दिया

T20 World Cup: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन ऐसे मुकाबले देखने को मिलते...

Assam News: हिमंता सरकार पर गौरव गोगोई का करारा हमला, कहा- ‘सबसे असफल CM और गृह मंत्री’

Assam News: असम की सियासी रणभूमि में इन दिनों बयानबाजी का तीर जमकर चलाया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें