back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | Darbhanga Crime File | अब चलेगी मेरी मर्जी

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

हले बात उसी मोबाइल की जहां बच्चों में मोबाइल की लत लगी है। 71 फीसद बच्चे साकारात्मक गतिविधियों के लिए इंटरनेट से जुड़ते हैं। लेकिन, इसमें से अधिकांश साइबर बुलिंग के शिकार हो रहे हैं। कारण, 59 फीसद बच्चे अभिभावकों से ऑनलाइन समस्याओं को शेयर नहीं करते।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | ओरिजनल सॉफ्टवेयर रोकेगा बुलिंग से शिकार

नतीजा, स्कूलों में भी बच्चे कंप्यूटर क्लासेस के नाम पर पासवर्ड सुरक्षित नहीं होने, ओरिजनल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नहीं होने के कारण बुलिंग के शिकार उसके गिरफ्त में आ रहे हैं। अभिभावकों को खासा ध्यान रखने की जरूरत है। उन्हें सचेत होना होगा।

- Advertisement -

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉच

खैर, कुछ बातें, जहां भाजपा कार्यालय में जबरन प्रदर्शन करने वाले बीपीएससी शिक्षक अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। यह वही सरकार है, परीक्षा में नकेल की कवायद में है। देश को गारंटी है। अबकी बार 400 पार का नारा है। एक ही प्रोडक्ट बार-

बार लॉच करने वाली कांग्रेस है। विपक्ष का संकल्प है सत्ता से बाहर रहना है। ये कुछ चुनिंदा बातें हैं। दिल्ली की, जहां राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया जा रहा था।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | एक ऐसी पुलिस जो बिल्कुल बदलती दिख रही

मगर, बातें होंगी दरभंगा पुलिस की। एक ऐसी पुलिस जो बिल्कुल बदलती दिख रही। इसके अंदर बदलाव की छटपटाहट है। पूरा कुनबा, बदलाव के दौर में है। यही वजह है, बिना वर्दी वाले पुलिस अधिकारी सीधे एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के रडार पर आए। अच्छी बात है। बिना वर्दी पुलिस कैसी? वर्दी में ताव है। वर्दी में ही गर्मी है। वर्दी से ही इज्जत है। वर्दी से ही लोगों में घबराहट है। अपराधियों पर गश्ती है।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | वर्दी ही देह पर ना हो तो। थाने के मैनेजर, मुंशी, सीआइ के रीडर…

अब ऐसे में, वर्दी ही देह पर ना हो तो। थाने के मैनेजर, मुंशी, सीआइ के रीडर…ये सभी बहादुपुर के हैं, जहां एसएसपी श्री रेड्‌डी पहुंचे थे। इन्हें अगली बार ड्रेस में रहने की चेतावनी मिली। बिना वर्दी थाना में नहीं दिखे तो अगली बार ऐसा करने पर कार्रवाई की जद में आएंगें।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | खुशी इस बात की दरभंगावासियों को होनी चाहिए, आपके एसएसपी साहेब, सफाई पसंद हैं

खुशी इस बात की दरभंगावासियों को होनी चाहिए। आपके एसएसपी साहेब, सफाई पसंद हैं। थानों में गदंगी इन्हें कबूल नहीं। सो, अगली बार-चकाचक थाना रखना, बहादुरपुर की प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमारी के लिए बड़ी हिदायत है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में NDRF Mock Drill... कुशेश्वरस्थान की बाढ़ और आपदा से लड़ने की बड़ी वॉटरमैप, अधिकारियों ने कहा - यहां की तैयारी सबसे बेहतर

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | आते ही, जलवा दिखा दिया है। शोहरत बंटोर ली है। और हो भी क्यों ना…।

वैसे, एसएसपी श्री रेड्‌डी ने आते ही। जलवा दिखा दिया है। शोहरत बंटोर ली है। और हो भी क्यों ना। जब 25 हजार का इनामी मुजफ्फरपुर का कुख्यात मोनू मिश्रा दरभंगा पुलिस के चंगुल में फंस जाता है। इसपर लूट और डकैती के कई संगीन इल्जाम थे। जाले, सिंहवाड़ा, कमतौल से लेकर मुजफ्फरपुर तक इसका अपराध सिरे चढ़कर था। मगर, अब यह पकड़ा गया है। एसएसपी श्री रेड्‌डी सिंहवाड़ा थाना की पुलिसकके अलावे तकनीकी शाखा को इनाम देंगे। उन्हें राशि देकर सम्मानित करेंगे।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | मगर, लोचा भी है.. बड़ी चुनौती भी सामने है

मगर, लोचा भी है। साइबर अपराध पर शिकंजा दरभंगा पुलिस की बड़ी चुनौती भी सामने है। उसी बहादुरपुर में बेला याकूब यानि गंज चौक के रामलखन महतो की पत्नी शीला देवी के घर में घुसकर चोरी होती है। एटीएम, पासबुक, मोबाइल सिम से यूपीआइ बना लिया जाता है। हद यह, अपराधी खाते से पचीस लाख उड़ा भी लेते हैं।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | सो, बहादुरपुर की प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमारी आगे आती हैं

इतना ही नहीं, घर से जेवरात समेत पचास हजार कैश की भी चोरी होती है। मगर, यह दरभंगा पुलिस है। मैंने कहा ना, पहचान बदल गई है। सो, बहादुरपुर की प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमारी आगे आती हैं। एक्शन होता है। पीड़ित की शिकायत दर्ज होती है। फिर मुजफ्फरपुर के तीन युवकों की गिरफ्तारी।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | कुछ कैश अपने दोस्तों के खाते में डाल दिए। कुछ कैश से ऐश कर लिए। मौज-मस्ती में खर्च डाला

ये युवक कौन हैं। ये तीन युवक मुजफ्फरपुर नगर थाने के नया बाजार सब्जी मंडी के आदित्य राज, पटवा टोले के राजीव कुमार, जेल चौक के राजू सिंह हैं। अब इनका शौक देखिए। आखिर, अपराधी बने क्यों? जब दरभंगा पुलिस सख्ती दिखाती है, आयुष बक देता है, कुछ कैश अपने दोस्तों के खाते में डाल दिए। कुछ कैश से ऐश कर लिए। मौज-मस्ती में खर्च डाला।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नारायणा इंटरनेशनल स्कूल में गूंजी खेल की किलकारियां, 177 बच्चों ने दिखाया दम, राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का लक्ष्य

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | सोचिए, समाज और युवाओं का भटकाव किस तरफ है, हायाघाट में…

यानि, सोचिए, समाज और युवाओं का भटकाव किस तरफ है। क्या, इन्हें अपनी जिंदगी वापस मिलेंगी। शायद नहीं। कारण, देखिए ना, मामला हायाघाट का ही है। यहां एपीएम थाने की पुलिस ने नशे की हालत में दो युवकों को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष कंचन कुमारी बताती हैं, ये दोनों सहोड़ा के अजय ठाकुर और वीरेंद्र शर्मा हैं। दोनों नशे में हंगामा मचा रहे थे।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | भले, गौड़ाबौराम में साध्वी शीतली भारती रट लगाती मिले, पर सुनेगा कौन, सुन कौन रहा है, अमल में लाएगा कौन

भले, गौड़ाबौराम में साध्वी शीतली भारती की अंबेडकर चौक पर पांच दिवसीय हरि कथा का आयोजन हो रहा हो। साध्वी शीतली भारती कहती भी मिलीं। लोगों को समझाया भी, कलयुग में भगवान की कथा जिंदगी को सही राह देती है। मगर, सुने कौन, सुनाया किसे जा रहा। इसपर अमल करेगा कौन।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | अब तेजस्वी ने कह दिया तो खबर देश की लीड बन गई

अब देखिए ना, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जब कहा था, राममंदिर बनने से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं होगा। इसके लिए अस्पताल जरूरी है। तो पूरे देश ने इस वाक्य को लीड बना दिया। कोहराम मचा। आखिरकार इसी चक्कर में सत्ता भी चली गई। अब तेजस्वी पूरे बिहार में रैली करने की तैयारी में जुटे हैं। खैर, बात दरभंगा की हो रही थी….

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | अब देखिए ना। दरभंगा में अपराधी मानेंगे। मगर थोड़ी देर लगेगी

अब देखिए ना। दरभंगा में अपराधी मानेंगे। मगर थोड़ी देर लगेगी। यही वजह है कि तारडीह के बैंका पंचायत के दादपट्‌टी में रिटायर्ड सरकारी कर्मी अजयनाथ झा के घर का ताला तोड़कर दुस्साहसियों ने अपराध की रेखा खींच दी। लाखों के सामान, पुखराज पत्थर समेत 17 हजार कैश भी लेकर चलते बने। इतना ही नहीं, इस इलाके में अपराधियों की पिछले पांच दिन पहले भी चली थी। जब, यहीं से दो किमी की दूरी पर एक अन्य रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर अपराधी घुसे थे। सबकुछ खाली-खाली छोड़ गए थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर को मिले राजकीय महोत्सव का दर्जा...MLA अतिरेक कुमार की विधानसभा में गूंजी आवाज

Darbhanga News | Darbhanga Crime News |  जिलेवासियों के लाइफ स्टाइल में यह शामिल हो चुका है…मगर थमेंगे, इसके बन जाने के बाद  

शहर को एक और उम्मीद है। जाम की समस्या आम हो गई है। यह आज का फंसाना नहीं है। सदियों का रिवाज बन चुका है। जाम तो लगेगा ही। यह दरभंगावासियों की लाइफ स्टाइल में अब शामिल हो चुका है। घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही सामने में है जाम। खैर, अभी इंटर की परीक्षा चल रही है। सो, अलग बात है। मगर, निदान पूरी तरह ठोस मांगता है। सो, शायद बेला रेल गुमटी पर आरओबी निर्माण की राह खुलते ही शायद आसान हो जाए।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News |  रामजी गए अभय कुमार आए…रेल पुलिस, यात्रा में सदैव आपकी सेवा में 

वैसे, बात करते हैं, राजकीय रेल पुलिस की। सो, खुशखबरी यही है, जीआरपी थाना के नए थानाध्यक्ष अभय कुमार बन चुके हैं। ये अधिसूचना जारी होने के 24 घंटे के भीतर अपना योगदान देंगे। डेढ़ दर्जन पुलिस निरीक्षकों को अलग-अलग थानों में तैनाती हुई है। इसमें से दरभंगा जीआरपी थाना के रामजी उपाध्याय की जगह अब अभय कुमार कमान संभालेंगे।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | चलो माइकल पकड़ा गया…अभी तो यह शुरूआत है

माइकल पकड़ा गया है। अल्लपट्टी का रहने वाला है माइकल उर्फ मोनू कुमार। बहादुपुर पुलिस ने इसे फायरिंग मामले में दबोच लिया हैै। इसने 4 अगस्त को मो.शाहरूख पर फायरिंग कर दी थी।

Darbhanga News | Darbhanga Crime News | हत्या की बू आ रही। दुष्कर्म की भी आशंका है। प्रेम प्रसंग भी हो सकता है…मगर ये कमतौल पुलिस है ना…

वहीं, कमतौल के मंगरथू में पुआल की जले ढ़ेर से श्याम दास की पुत्री की लाश की लाश मिली है। वह अपने घर में सोई हुई अवस्था के दौरान अचानक गायब हो गई थी। यह मनहूस दो फरवरी की रात थी। इसके बाद काफी खोजबीन। हश्र यह, किशोरी की लाश जले पुआल के ढ़ेर से मिली है। हत्या की बू आ रही। दुष्कर्म की भी आशंका है। प्रेम प्रसंग भी हो सकता है, जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हो। शंका कई हैं। अब इसकी पड़ताल खुद थानाध्यक्ष अमृतलाश वर्मन कर रहे हैं। हर कोण से जांच होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rajpal Yadav: जेल जाने के बाद सामने आई राजपाल यादव की हैरान कर देने वाली नेट वर्थ, सुनकर आप भी कहेंगे – ‘छोटे पंडित’...

Rajpal Yadav News: बॉलीवुड के सबसे चहेते कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी ज़िंदगी...

Tata Sierra 2026: जानिए कितनी पड़ेगी आपकी जेब पर भारी, EMI का पूरा हिसाब

Tata Sierra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किसी आइकॉनिक नाम की बात होती...

Bihar International Parcel Service: अब बिहार से सीधे विदेश भेजें पार्सल, 9000 डाकघरों में मिलेगी सुविधा

Bihar International Parcel Service: कभी-कभी सुविधाएँ इतनी दूर लगती हैं कि उनकी पहुँच केवल...

Bihar Electricity Bill: अप्रैल से बढ़ेगा बिजली का बोझ, उपभोक्ताओं पर 3200 करोड़ का झटका!

Bihar Electricity Bill: समय का पहिया एक बार फिर आम आदमी की जेब पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें