spot_img

DARBHANGA NEWS- @ 22 में डाकघर से मिल रहा ऋषिकेश-गंगोत्री का1/2 लीटर गंगाजल

spot_img
- Advertisement -
 दरभंगा, देशज न्यूज (Deshaj News)। डाकघरों में अब चिट्ठी बांटने,खातों में जमा-निकासी के साथ ही कई तरह के सामाजिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए योजनाएं चल रही हैं। भगवान को गंगाजल अर्पण करने वालों को अब जल लाने के लिए गंगा किनारे जाने की जरूरत नहीं है।

बहुत लोगों की इच्छा रहती है, जलाभिषेक गंगोत्री के जल से करें लेकिन हर व्यक्ति समय और आर्थिक समस्या के कारण नहीं जा पाते हैं लेकिन अब ऐसे शिवभक्तों को निराश होने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने उनकी समस्या का समाधान घर के नजदीक ही कर दिया है। आप अपने नजदीकी डाकघर से भी गंगाजल ले सकते हैं, वह भी गंगोत्री और ऋषिकेश का। डाकघर में गंगोत्री और ऋषिकेश के गंगाजल प्लास्टिक बोतल पैक में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में आग, छत पर रखे प्लास्टिक के कैरेट धू-धू कर जले, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

दो सौ एमएल की कीमत पंद्रह रुपए व पांच सौ एमएल की कीमत 22 रुपए 

पूर्वी क्षेत्र बिहार के पोस्टमास्टर जनरल ने बताया, डाकघरों में अब चिट्ठी बांटने, खातों में जमा-निकासी के साथ ही कई तरह की सामाजिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए योजनाएं चल रही है। बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर व भागलपुर में डाकघरों में यह जल उपलब्ध है। मिथिलांचल के पावन शिवालय बाबा हरिगिरी धाम गढ़पुरा के डाकघर में ऋषिकेश और गंगोत्री के शुद्ध गंगाजल की विशेष व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

डाकघरों से गंगाजल खरीदकर भक्तगण हरिगिरिधाम गढ़पुरा और आसपास के शिवालय में ही नहीं कुुुशेश्वर स्थान, अशोकधाम, देवघर, बासुकिनाथ और काशी विश्वनाथ आदि जगहों पर भी जलार्पण करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल से ही इस सेवा को शुरू किया गया जिसके तहत देश के सभी डाकघरों में गंगाजल उपलब्ध कराया गया है।डाक विभाग गंगाजल को घरों तक भी पहुंचाने की व्यवस्था की गई।DARBHANGA NEWS- @ 22 में डाकघर से मिल रहा ऋषिकेश-गंगोत्री का1/2 लीटर गंगाजलDARBHANGA NEWS- @ 22 में डाकघर से मिल रहा ऋषिकेश-गंगोत्री का1/2 लीटर गंगाजल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...