back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में शनिवार को 3 घंटे बिजली गुल! घर से निकलने से पहले देखें प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News: शहर की रफ्तार पर लगने वाला है ब्रेक, क्योंकि बिजली विभाग की तैयारी ने लाखों लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। दरभंगा शहर के एक बड़े हिस्से में शनि, 14 फरवरी 2026 को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। ग्रिड सब-स्टेशन गंगवारा में जरूरी मेंटेनेंस कार्य के कारण यह कटौती की जाएगी।

- Advertisement -

Darbhanga News: इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह कटौती दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया गया है कि गंगवारा स्थित ग्रिड सब-स्टेशन में मेंटेनेंस का जरूरी काम किया जाना है, जिसके चलते कई पावर सब-स्टेशनों से निकलने वाले फीडरों को बंद रखा जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि से पहले अपने सभी जरूरी काम निपटा लें।

- Advertisement -

जानिए कौन-कौन से फीडर रहेंगे बंद

जानकारी के मुताबिक, गंगवारा ग्रिड में मेंटेनेंस के कारण 33/11 kv विद्युत शक्ति उपकेंद्र लक्ष्मीसागर से निकलने वाली 11 केवी सदर फीडर, 11 kv सुधा फीडर, 11 kv गैस गोदाम फीडर और 11 kv चुनाभट्ठी फीडर बंद रहेंगे। इसके अलावा गंगवारा ग्रिड से ही निकलने वाले बेला 33 केवी फीडर और नाका-1 33 केवी फीडर भी बंद रहेंगे, जिससे बेला, नाका-1 कैदराबाद और मेस पावर सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: किरतपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, DM ने नए ब्लॉक ऑफिस के लिए दिए कड़े निर्देश, डिग्री कॉलेज का भी रास्ता साफ

लक्ष्मीसागर पावर सब-स्टेशन से प्रभावित क्षेत्र

इस कटौती के कारण लक्ष्मीसागर पावर सब-स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं होगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों की सूची नीचे दी गई है:

  • लक्ष्मीसागर पोस्ट ऑफिस
  • विद्यापति चौक
  • पासवान चौक
  • सदर थाना, सदर ब्लॉक
  • धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया
  • अंबेडकर चौक
  • बावन बीघा
  • मिथिला कॉलोनी
  • माथरापुर, पोसनपुरा
  • जेपी चौक
  • पेप्सी एजेंसी
  • ज्ञान भारती
  • कबीरचक
  • इंजीनियरिंग गैस गोदाम
  • गांधीनगर
  • कतरहिया, भेलूचक
  • चुनाभट्ठी, गैस गोदाम, सुधा डेयरी
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में पुलिस की देर रात बड़ा एक्शन, नशे में धुत 5 लोग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

बेला और नाका-1 फीडर से प्रभावित इलाके

इसी तरह बेला और नाका-1 फीडर के बंद रहने से दरभंगा के एक बहुत बड़े व्यावसायिक और रिहायशी इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्रों में शामिल हैं:

  • बेला इंडस्ट्रियल एरिया, परमेश्वर चौक, बेला दुर्गा मंदिर
  • बेला शंकर, बाघमौर, बेला मोर, भंडार चौक
  • कटहलवारी, विद्यापति चौक, घी गद्दी
  • सुंदरपुर, बीरा, रैकपॉइंट, पॉलिटेक्निक
  • सोती लाईन, रामबाग, WIT, बांग्लागढ़
  • शुभंकारपुर, रत्नोपट्टी, नाका-2, TRW
  • तारामंडल, पीटीसी, कैदराबाद, आजमनगर
  • शिवधारा, बालूघाट, अलीनगर, हाइवे
  • बापू चौक, ताज बिशनपुर, इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र
  • राजकुमार गंज, दरभंगा स्टेशन, आकाशवाणी
  • मिर्जापुर, गौशाला रोड, जीएम रोड
  • आयकर चौक, पूअर होम, इंदिरा गांधी चौक
  • शास्त्री चौक, टावर, गुल्लोबरा, मार्सरफ बाजार, लालबाग, हसन चौक, बड़ा बाजार आदि।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Shubman Gill की ‘तांत्रिक’ तस्वीर का सच आया सामने: क्या वाकई कर रहे थे ‘तंत्र-मंत्र’?

Shubman Gill: क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपने शांत स्वभाव और शानदार बल्लेबाजी के लिए...

PMO new building: नए युग की प्रशासनिक पहचान: ‘सेवा तीर्थ’ में PMO और मंत्रालयों का महासंगम, तेज होगी भारत की रफ्तार

PMO new building: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें