spot_img

Darbhanga News: 23 से 25 नवंबर तक 13वें 3 दिवसीय राजकीय अहल्या गौतम महोत्सव की तैयारी

spot_img
- Advertisement -

आंचल कुमारी, कमतौल | तीर्थ स्थल अहल्यास्थान में 23 से 25 नवंबर तक तेरहवें त्रिदिवसीय राजकीय अहल्या गौतम महोत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों के रंग रोगन और परिसर की साफ-सफाई सहित पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि, कार्यक्रमों की रूपरेखा अभी तक तय नहीं हुई है।

- Advertisement -

महोत्सव की तैयारी और बैठक –

महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को अहल्यास्थान स्थित न्यास समिति के कार्यालय कक्ष में न्यास समिति के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूर्व मंत्री सह विधायक जीवेश कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, न्यास के सचिव हेमंत कुमार झा, सीओ सह न्यास के सदस्य वत्सांक, थानाध्यक्ष सह न्यास के सदस्य पंकज कुमार, उपाध्यक्ष विमल कुमार यादव, नगर पंचायत कमतौल अहियारी के मुख्य पार्षद सह न्यास के कोषाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, सदस्य उमेश ठाकुर, देवकुमार ठाकुर, अंजनी निषाद, सच्चिदानंद चौधरी, अहियारी दक्षिणी के मुखिया नागेंद्र शर्मा, बैजू यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime बड़ी खबर! दरभंगा में ऑटो चोरों की खैर नहीं, जमालपुर पुलिस ने मधुबनी से दबोचे 2 शातिर, बरामद हुआ चोरी का वाहन

कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा –

सीओ वत्सांक ने बताया कि राशि विलंब से मिलने के कारण अक्षय नवमी पर आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय राजकीय अहल्या गौतम महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 23, 24 एवं 25 नवम्बर को होगा। डीएम से अनुमति मिलने के बाद तिथि निर्धारित की गई है। बैठक में तीनों दिन होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई है। पहले दिन भव्य कलश शोभायात्रा से महोत्सव की शुरुआत होगी। देर शाम महोत्सव का उद्घाटन और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

स्थानीय और प्रदेश के कलाकारों का चयन –

इससे संबंधित हर एक बिंदु पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया है। स्थानीय उभरते कलाकारों के अलावा प्रदेश के चर्चित कलाकारों के चयन पर भी विचार किया गया है। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि की अनुमति मिलने और कलाकारों का नाम फाइनल हो जाने पर उसे सार्वजनिक किया जाएगा। अहल्यास्थान की महत्ता को केंद्र में रखकर ही कोई कार्यक्रम आयोजित होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाअष्टमी पर पटन देवी और शीतला माता मंदिर हुआ जेडीयूमय – बड़ा जमावड़ा: नीतीश कुमार और विजय चौधरी ने टेका माथा, बिहार के लिए...

Bihar Maha Ashtami: महाअष्टमी पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पटना के चार प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन किए। उन्होंने बिहार की सुख-समृद्धि और #BiharMahaAshtami,#NitishKumar,#PatnaTemples

Darbhanga Crime बड़ी खबर! दरभंगा में ऑटो चोरों की खैर नहीं, जमालपुर पुलिस ने मधुबनी से दबोचे 2 शातिर, बरामद हुआ चोरी का वाहन

Bihar Crime News: बिहार में ऑटो चोरों पर जमालपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मधुबनी से चोरी का ऑटो बरामद कर दरभंगा और मधुबनी के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। #BiharCrime,#JamalpurPolice,#AutoTheft

Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

Bihar Durga Puja: कोलकाता में हुए हादसे के बाद दरभंगा प्रशासन ने दुर्गा पूजा सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। देर रात एसडीम और एसडीपीओ ने पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची, #BiharDurgaPuja,#DarbhangaSafety,#DurgaPuja2024

छपरा में लगा जबरदस्त खादी मेला! 21 अक्टूबर 2026 तक सस्ते में मिलेंगे कपड़े और घर का सामान

Chapra Khadi Mela: छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में हैंडलूम खादी मेला शुरू हो गया है। 2 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस मेले में कपड़े, घरेलू सामान, अचार और आयुर्वेदिक उत् #ChapraKhadiMela,#BiharHandloom,#ShoppingFestival