back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

दरभंगा समाचार: जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन रथ रवाना, स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन: दरभंगा समाचार: जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन रथ रवाना, स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
दरभंगा जिले की सड़कों पर आज एक अनोखी जागरूकता यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा बीमारियों के ख़तरे को कम करने और स्वच्छता के महत्व को फैलाने के लिए निकली है, जिसका लक्ष्य हर घर तक स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश पहुँचाना है।

- Advertisement -

आपदा के समय जनस्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन पर विशेष ध्यान

जिला आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, दरभंगा एवं रिलायंस फाउंडेशन, अदिथि के संयुक्त तत्वावधान में दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखण्ड में आपदा प्रबंधन पहल अन्तर्गत आपातकालीन स्थिति में जन-स्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन (Public Health Risk Management – PHRM) विषय पर एक समन्वित एवं प्रभावी कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। यह जागरूकता कार्यक्रम रिलायंस फाउंडेशन के आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यान्वित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों के साथ-साथ सामान्य समय में भी जन-स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों को कम करना तथा समुदाय स्तर पर तैयारी, जागरूकता एवं क्षमता को सुदृढ़ करना है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा पुलिस का CCTNS सिस्टम होगा और मज़बूत, अब अपराधियों की खैर नहीं!

सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव राज ने बताया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत हायाघाट प्रखंड में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चयनित आशा दीदियों को आपातकालीन जन-स्वास्थ्य जोखिम प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, रोगों की रोकथाम, WaSH (जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार) से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं एवं समुदाय में जागरूकता फैलाने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अब ये आशा दीदियाँ ग्रामीण स्तर पर जनस्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियों का सक्रिय रूप से संचालन कर रही हैं तथा समुदाय को सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

समुदाय में जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में स्वास्थ्य एवं WaSH संरचनाओं पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षित सामुदायिक कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। इसी क्रम में हायाघाट प्रखंड के विभिन्न गाँवों में “Knowledge on Wheels” के माध्यम से जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्रियों का प्रसार, स्वच्छता से जुड़े अच्छे व्यवहारों का प्रदर्शन, सुरक्षित पेयजल के महत्व पर चर्चा तथा सार्वजनिक जल स्रोतों (हैंडपंप) का विसंक्रमण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, ताकि समुदाय को जलजनित एवं संक्रामक रोगों से बचाया जा सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

इसी क्रम में आज इस जनजागरूकता अभियान की औपचारिक शुरुआत दरभंगा, समाहरणालय से की गई, जहाँ सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं फायर ऑफिसर, दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन के राज्य परियोजना समन्वयक सूरज कुमार, अदिथी से दीपक रौशन तथा जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, दरभंगा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Job Fair: 10वीं पास के लिए बंपर मौका, 10 नामी कंपनियां देंगी 200 पदों पर सीधी नौकरी, हाथ से न जाने दें अवसर

सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता पर जोर

यह जनजागरूकता रथ ग्रामीण समुदायों के बीच सुरक्षित पेयजल के उपयोग और बेहतर स्वच्छता आदतों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आशा दीदियों द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण का उपयोग करते हुए, यह रथ जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और व्यावहारिक समाधान प्रदान करेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रश्मिका मंदाना की धाकड़ फिल्मों की लिस्ट: क्या बॉक्स ऑफिस पर होगा ‘नेशनल क्रश’ का राज?

Rashmika Mandanna News: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, एक नाम हर...

Stocks बाजार में FIIs का बढ़ता भरोसा: जानिए किन भारतीय कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी

Stocks: भारतीय शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच एक दिलचस्प ट्रेंड उभर रहा...

WhatsApp Premium: व्हाट्सएप पर अब मिलेगा खास अनुभव, क्या आप चुकाने को तैयार हैं कीमत?

WhatsApp Premium: मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने आखिरकार अपने यूज़र्स के...

Chandra Grahan 2026: होली से पहले खंडग्रास चंद्र ग्रहण, जानें सूतक और बदली होली की तिथि

Chandra Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है। यह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें