

दरभंगा, देशज न्यूज (Deshaj News)। दरभंगा जंक्शन पहुंचे एडीआरएम संत लाल मीणा ने एक्सकेलेटर Escalators कार्य का मुआयना किया। शनिवार को समस्तीपुर से पहुंचे एडीआरएम मीणा ने एक्सीलेटर निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई साथ ही मौके पर परिसर की सुरक्षा व सफाई कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने परिसर में गदंगी ना करने व कर्मियों व अधिकारियों को इसकी निगरानी रखने का निर्देश दिया।
दरभंगा स्टेशन परिसर के निरीक्षण के क्रम में जंक्शन पर चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। जंक्शन पर बन रहे एक्सीलेटर सीढ़ी सहित अन्य कार्यों में शिथिलता बरतने कार्यों के गति के बारे में जानकारी लेने के बाद जल्द से जल्द निर्धारित समयावधि पर कार्यों को पूरा करने का पदाधिकारियों को निर्देश दिखा। मौके पर स्टेशन मास्टर सहित बड़ी संख्या में दरभंगा व समस्तीपुर के पदाधिकारी मौजूद थे।
DARBHANGA NEWS-स्टेशन पहुंचे एडीआरएम ने निर्माण कार्यों में सुस्ती पर लगाई फटकार








You must be logged in to post a comment.