बिरौल, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अभी दरभंगा के बिरौल अनुमंडल के कुशेश्वरस्थान से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के कुशेश्वरस्थान थाना के तिलकेश्वर ओपी के सुघराईन में एक युवक नगद मुखिया की हत्या कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। इसको लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।






घटना देर रात लगभग 12 बजे की है। सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने गुरुवार की सुबह दल-बल के साथ पुलिस अधिकारी को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, काफी समय से सुरेश मुखिया और नगद मुखिया में जमीनी विवाद था। बीती रात नगद मुखिया को अकेले देख सुरेश मुखिया के परिजनों ने वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस को मिली सूचना के अनुसार, कमला बलान तटबंध के पास नगद के घर है। यहां पहुंचकर सुरेश मुखिया के परिजनों ने नगद पर हमला बोल दिया। पहले जमकर मारपीट की गई। फिर गाली-गलौज करते उसे घसीटने लगे। खुद को फंसता देख नगद जान बचाने के लिए गांव की ओर भागा, लेकिन इसी बीच पीछे से आकर रॉड से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
हालांकि, इस दौरान नगद की पत्नी अहिल्या देवी पुलिस से काफी मिन्नतें की, वह गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने कुछ सुनने से इनकार कर दिया। हद यह, पुलिस वहां कैप कर रही थी। उस दौरान ऐसा हादसा होना शर्मसान करता है।
ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दो पक्षों में जमीन विवाद था। इसी के कारण यह घटना हुई। अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








