दरभंगा | शब-ए-बारात पर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के संयुक्त आदेशानुसार, इस दौरान कड़ी निगरानी और सतर्कता बरती जाएगी।
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
कंट्रोल रूम का गठन
त्योहार को देखते हुए 13 से 15 फरवरी 2025 तक जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06272-240600 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी चित्रगुप्त कुमार (उप विकास आयुक्त, दरभंगा) और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय, दरभंगा) को बनाया गया है।
सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम
- 414 दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल की तैनाती की गई है।
- एक वज्रवाहन और आंसू गैस दस्ता को सतर्क स्थिति में रखा गया है।
- सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने और सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
- सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय शांति समिति का सहयोग लिया जाएगा।
सामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर होगी पैनी नजर
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि कोई अफवाह न फैले।
शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
शब-ए-बारात के दौरान कब्रिस्तानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी अफवाह या भड़काऊ पोस्ट से बचें।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगे और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे।