back to top
13 जनवरी, 2024
spot_img

लहेरियासराय पुलिस ने Muzaffarpur की महिला से सोने की चेन छीनने में ऑटो ड्राइवर को दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img

प्रभास रंजन। दरभंगा के लहेरियासराय थाना की पुलिस ने एक महिला का सोने का चेन छीनने के मामले में ऑटो चालक मो. मेराज को गिरफ्तार किया है। महिला मुजफ्फरपुर जिला के कटरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की रहने वाली जीतन भगत की पत्नी कृष्णा कुमारी है।

महिला की निशानदेही पर पहुंचा सलाखों में

लहेरियासराय की पुलिस ने महिला की निशानदेही पर ऑटो चालक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव के रहने वाले मो. मुख्तार के पुत्र मो. मेराज को थाना लाई। पूछताछ में चेन छीनकर भागने की सारी जानकारी सामने आई। ऑटो चालक मेराज की संलिप्तता को देखते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

घटना का विवरण:

  • शिकायतकर्ता: कृष्णा कुमारी, निवासी लखनपुर, कटरा थाना, मुजफ्फरपुर।
  • आरोप: महिला ने बताया कि ऑटो में यात्रा करते समय एक उच्चके ने ऑटो चालक की मदद से उनका सोने का चेन छीन लिया।
  • घटना का विवरण:
    • छिनतई करने वाला व्यक्ति पहले ऑटो चालक से बातचीत कर रहा था।
    • ऑटो के चलने पर उसने महिला का चेन छीन लिया।
    • महिला ने बार-बार ऑटो रोकने का अनुरोध किया, लेकिन चालक ने तुरंत ऑटो नहीं रोका।
    • काफी दूर जाकर ऑटो रुकने के बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची।
यह भी पढ़ें:  शान से लहराएगा दरभंगा में तिरंगा, जानिए क्या रहेगा ख़ास

पुलिस की कार्रवाई:

  • थानाध्यक्ष: दीपक कुमार।
  • महिला की शिकायत पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव निवासी ऑटो चालक मोहम्मद मेराज को गिरफ्तार किया गया।
  • पूछताछ में मेराज ने छिनतई करने वाले व्यक्ति की पहचान और जानकारी दी।

आगे की कार्रवाई:

  • पुलिस ने बताया कि चेन छीनने वाले आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
  • ऑटो चालक की संदिग्ध संलिप्तता के आधार पर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
  • थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि महिला ने आवेदन में बताया है कि छिंतई करने वाला आरोपी ऑटो चालक से वार्ता करने के बाद कुछ देर रुक रहा उसके बाद जैसे हीं ऑटो खुला चेन छिनकर फरार हो गया। ऑटो चालक को बार-बार अनुरोध करती रही ऑटो रोकने के लिए लेकिन वह नहीं रोका बहुत दूर जाने के बाद रोका। किसी तरह महिला थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, और छिनतई के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga नगर निगम बोर्ड की बैठक में भयंकर हंगामा, नियमों के उल्लंघन? 27 पार्षद, 31 दिसंबर, 5 घंटे चली बहस, टंकण भूल? जानिए क्या है आगे की राह
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें