मनोज कुमार झा, अलीनगर | विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की अब खैर नहीं। थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा और अपर थाना अध्यक्ष विकास मंडल के नेतृत्व में लगातार रात्रि गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।
रातभर चली छापेमारी, 3 वारंटी गिरफ्तार
मंगलवार की देर रात कटहा गांव में पुलिस और CISF जवानों ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
इस दौरान तीन फरार वारंटियों —
मोहम्मद शमीम (पिता स्व. शफीउर रहमान)
मोहम्मद मुस्ताक (पिता नथुनी)
श्रवण साहू (पिता स्व. राम उदगार साहू, पकड़ी गांव निवासी) को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। कागजी कार्रवाई के बाद बुधवार को सभी को बेनीपुर न्यायालय भेज दिया गया।
थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा — “अब किसी वारंटी को छोड़ा नहीं जाएगा”
थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा कि विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी —
“वारंटियों को जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण कर लेना चाहिए, अन्यथा गिरफ्तारी तय है।”
प्रशासनिक सख्ती से वारंटियों में दहशत
लगातार हो रही कार्रवाई के बाद फरार अभियुक्तों में भय का माहौल है। पुलिस की सक्रियता से अपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण दिखने लगा है और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।