spot_img

Darbhanga थाने में जब्त स्कूटी का खेल! आखिर साल भर बाद क्यों टूटी मालिक की नींद? वैसे, दरभंगा पुलिस का ACTION..क्या कहने…Suspend, वाह!

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन। Darbhanga | लहेरियासराय थाना से जब्त स्कूटी गायब होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। स्कूटी के मालिक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर थाने के मुंशी ओम प्रकाश यादव और महिला सिपाही रंभा कुमारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

क्या है मामला?

पीड़ित – काले गंज, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के विनीत कुमार, पुत्र स्व. अमलेन्दु लाल दास
शिकायत का आधार – थाने से जब्त वाहन गायब होने और पुलिसकर्मियों द्वारा उसका व्यक्तिगत उपयोग

- Advertisement -

📌 अप्रैल 2024 में स्कूटी जब्त हुई थी
विनीत कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि अप्रैल 2024 में हनुमान मंदिर, लहेरियासराय से लौटने के दौरान बिना हेलमेट होने की वजह से पुलिस ने उनकी स्कूटी जब्त कर ली थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ पूजा पर पीरो के आठ घाट तैयार, सीसीटीवी से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

📌 थाने से स्कूटी गायब

  • मुंशी ओम प्रकाश यादव ने चालान भरने और कागजात लाने को कहा था।
  • विनीत कुमार ने कई बार स्कूटी लेने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी थाने में नहीं मिली।
  • पूछताछ करने पर बताया गया कि पुरानी गाड़ियों को जेसीबी से हटाया गया था, और उनकी स्कूटी भी उसी के नीचे दब गई होगी।
यह भी पढ़ें:  BSEB Sent Up Exam 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर सेंटअप परीक्षा का पूरा शेड्यूल हुआ जारी

📌 अखबारों से हुआ खुलासा

  • कुछ दिन पहले अखबारों के जरिए पता चला कि उनकी स्कूटी थाने की महिला सिपाही और मुंशी इस्तेमाल कर रहे थे।
  • महिला सिपाही के घर से स्कूटी बरामद की गई है।
  • जानकारी मिलते ही विनीत कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की सफाई और संदेहास्पद स्थिति

🚔 पुलिस का तर्क:

  • थाना से गाड़ी ले जाने में देरी क्यों हुई?
  • यदि वाहन मालिक बीमार था, तो घर के अन्य सदस्य चालान भरकर स्कूटी ले सकते थे।
  • गाड़ी न ले जाने से मामला संदेहास्पद बन गया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

एसएसपी ने की कार्रवाई

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल लहेरियासराय थाना अध्यक्ष दीपक कुमार से जांच रिपोर्ट मांगी।

📢 कड़ी कार्रवाई:
✔ मुंशी ओम प्रकाश यादव और महिला सिपाही रंभा कुमारी को निलंबित किया गया।
✔ विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

➡ यह मामला पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। क्या प्रशासन इस पर सख्त कदम उठाएगा या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

📌 लेटेस्ट अपडेट्स के लिए DeshajTimes.com पर विजिट करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज