back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 15, 2025

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक समेत दो कारोबारी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक समेत दो कारोबारी गिरफ्तार…प्रभाष रंजन | बहादुरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को 635 लीटर विदेशी शराब (Foreign Liquor) बरामद की है।

- Advertisement - Advertisement

पुलिस ने मौके से ई-रिक्शा चालक और एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement - Advertisement

ई-रिक्शा में ले जाई जा रही थी शराब

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा (नं. BR 07 ER 6214) से भारी मात्रा में शराब लहेरियासराय की ओर भेजी जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Liquor Smuggling': कमतौल में 46 कार्टन विदेशी शराब के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस ने एकमी चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान 69 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पूछताछ में उजागर हुआ पूरा नेटवर्क

ई-रिक्शा चालक की पहचान श्याम कुमार राय, पिता लाल बाबू राय, निवासी गुजारी बाजार, लहेरियासराय के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि शराब ओझौल गांव निवासी सुभाष पासवान के घर से लेकर आया था, जिसे बाजार में सप्लाई करने जा रहा था।

छापेमारी में और बरामद हुई 566 लीटर शराब

चालक की निशानदेही पर पुलिस ने सुभाष पासवान के घर छापेमारी की, जहाँ से 566.34 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस तरह कुल 635.34 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

दोनों आरोपित जेल भेजे जा रहे हैं

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों — सुभाष पासवान और श्याम कुमार राय — से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बखरी स्वास्थ्य केंद्र में सफल Fire Safety Mock Drill: आग से निपटने का कड़ा अभ्यास, जानें क्या रहा खास

Fire Safety Mock Drill: जब संकट का साया मंडराता है, तो तैयारी ही सबसे...

देहरादून फैक्ट्री फायर: सेलाकुई में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Dehradun Factory Fire: ज़िंदगी की भागदौड़ में कभी-कभी एक चिंगारी सब कुछ राख कर...

बखरी में Fire Safety Mock Drill: पीएचसी में आग से निपटने का पूर्वाभ्यास

Mock Drill: जब आग का तांडव जीवन पर भारी पड़ने लगे, तो सिर्फ़ हौसला...

बिहार के कॉलेजों में छात्रों को मिलेगी हर आवेदन की रसीद, College News में बड़ा अपडेट

College News: शिक्षा के गलियारों में छात्रों के संघर्ष की कहानी अक्सर अनकही रह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें