spot_img

दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH-27 के गोलीमार बदमाश पकड़े गए! दहशत और लूट गिरोह का पर्दाफाश, सिमरी – सिंहवाड़ा पुलिस का कॉम्बो एफर्ट…दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार| पढ़िए SDPO एसके सुमन ने क्या बताया!

Darbhanga Police: दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर दहशत फैलाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश। दो आरोपी दबोचे गए, तीसरे की तलाश जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Police: दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर 28 जुलाई की रात लगातार दो स्थानों पर हुई फायरिंग की घटनाओं को दरभंगा पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। इस मामले में दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में सिमरी और सिंहवाड़ा थाना पुलिस के साथ तकनीकी टीम ने भी अहम भूमिका निभाई।

- Advertisement -

मुख्य आरोपित ऋषिकेश महतो गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास भी आया सामने

पुलिस ने रामपुरा वार्ड संख्या-तीन, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी ऋषिकेश कुमार महतो को मुख्य आरोपित के तौर पर गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर कमतौल थाना क्षेत्र के मंगरथू निवासी मनीष कुमार महतो को केवटी से दबोचा गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी मनीष के पास से बरामद किया है। तीसरे आरोपित केवटी थाना क्षेत्र के समैला निवासी अतुल कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में ऋषिकेश कुमार महतो ने एनएच-27 पर हुई दोनों फायरिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

IMG_0073.JPG

एसडीपीओ एस के सुमन ने बताया कि ऋषिकेश कुमार को सिंहवाड़ा थाना से करीब दो मीटर पीछे स्थित गाछी से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बीआर 32 एटी 1756 और एक एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपित ऋषिकेश कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 169/23 में सौरभ कुमार की हत्या का मामला दर्ज है।

- Advertisement -

एसडीपीओ एस के सुमन ने आगे बताया कि घटना के दिन तीनों युवक बाइक से दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन एनएच-27 पर आ रहे थे। मब्बी थाना क्षेत्र पहुंचने पर ऋषिकेश के दो साथी उतर गए, जिसके बाद ऋषिकेश कुमार अकेले ही आगे बढ़ा और लगातार दो जगहों पर गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के इन शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति! रेलवे ओवरब्रिज का 80% काम पूरा, अब सफर होगा आसान

दो घटनाओं में दो लोग हुए थे घायल

पहली घटना मब्बी थाना क्षेत्र के शोभन मोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई थी। यहां शाहपुर निवासी और आरबीएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी प्रवीण कुमार झा अपनी पुपरी शाखा से लौट रहे थे। उनके साथ शाखा प्रबंधक सार्जन कुमार झा भी बाइक पर सवार थे। इसी दौरान बदमाश ने उनकी बाइक ओवरटेक कर प्रवीण कुमार झा को गोली मार दी थी। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक गोली निकाल दी। अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में कुख्यात चोरों का गैंग पकड़ा गया, भैंस चुराकर बेचते थे मांस! पढ़िए - कुख्यात इमरान खान का लंबा आपराधिक इतिहास

पहली वारदात के कुछ ही देर बाद, सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी-शोभन के बीच ईंट-भट्ठा के समीप दूसरी घटना हुई। इस घटना में लूटपाट के प्रयास के दौरान माधोपुर बस्तवाड़ा पंचायत के माधोपुर वार्ड संख्या-15 निवासी पान व्यवसायी बाला भगत को गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं पैर को छूते हुए निकल गई थी।

घायल बाला भगत ने बताया कि वह दरभंगा से पान बेचकर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश ने पीछा कर रोकने का प्रयास किया। नहीं रुकने पर उसने गोली चला दी। घायल अवस्था में भी वह आगे बढ़कर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और स्वजन को सूचना देने में सफल रहे।

सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया था कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस मामले का सफल उद्भेदन किया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिससे फरार तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी में मदद मिलेगी। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey