spot_img

दरभंगा में SP का ‘ऑपरेशन क्लीन’: अचानक थाने पहुंचीं साक्षी कुमारी, अपराधियों को सीधी चेतावनी!

Darbhanga Police: अपराध पर लगाम कसने के लिए दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने अलीनगर थाने का अचानक दौरा किया। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Police: बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में दरभंगा पुलिस ने बड़ी पहल की है। सोमवार देर शाम दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने अलीनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। उनका यह कदम क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से उठाया गया है।

- Advertisement -

अलीनगर थाने में SP ने खंगाले सभी रिकॉर्ड

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने थाने में संधारित सभी पंजियों और अभिलेखों की गहनता से जांच की। इनमें आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आर0टी0आई पंजी, महिला हेल्प डेक्स, लोकशिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओoडीo जाँच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट और स्टेशन डायरी शामिल थीं। उन्होंने हर एक रिकॉर्ड को बारीकी से परखा, ताकि कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की ढिलाई न रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा एक्शन! हत्या, लूट, अपहरण के 18 आरोपियों की जमानत याचिकाएं रद्द

दरभंगा में SP का 'ऑपरेशन क्लीन': अचानक थाने पहुंचीं साक्षी कुमारी, अपराधियों को सीधी चेतावनी!

- Advertisement -

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सख्त निर्देश

ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने पुलिस पदाधिकारियों को हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं और लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, लगातार वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती और बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चौकसी बरतने के आदेश भी दिए गए। थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

“नए आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करें और वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करें। क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखें और शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाएं।”

— साक्षी कुमारी, दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक

अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानून के प्रावधानों के तहत मामलों की जांच करने और वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीकों से साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए कहा गया। इन निर्देशों का उद्देश्य न सिर्फ अपराधों को रोकना है, बल्कि अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाना भी है। यह निरीक्षण दर्शाता है कि दरभंगा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews