spot_img

Darbhanga News| वर्दी पर दाग की सफेद धुलाई…..

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| वर्दी पर दाग की सफेद धुलाई…..दरभंगा के फेंकला थानाध्यक्ष तृषा सैनी एवं चौकिदार को वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित (Fenkala police station incharge suspended in Darbhanga) कर दिया है। मामले को लेकर चौकीदार विष्णु देव यादव को भी निलंबित किया गया है। वहीं बिरौल थाना में पदस्थापित दरोगा पूजा कुमारी को फेंकला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| एसएसपी ने सदर एसडीपीओ अमित कुमार को जांच करने की जिम्मेवारी दी

ग्रामीणों की ओर से देसी चुलाई शराब बरामद करने के बाद ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया था। जहां थानाध्यक्ष तृषा सैनी सहित पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की हुई थी। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकीदार विष्णु देव यादव के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर एसएसपी ने सदर एसडीपीओ अमित कुमार को जांच करने की जिम्मेवारी दी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर थानाध्यक्ष और चौकीदार को निलंबित किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते?

Darbhanga News| थाना स्तर से कोई कार्रवाई नहीं

थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव से ग्रामीणों की ओर से स्वयं छापामारी कर भारी मात्रा में भारी मात्रा में गैलन में रखे गुड़ की शराब रखने वाला खाली गैलन एवं शराब निर्माण में प्रयोग होने वाला अन्य सामान बरामद कर पुलिस का घेराव किया गया था। ग्रामीणों की ओर से बार-बार सूचना देने के बावजूद थाना स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

Darbhanga News| ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष की कार्य शैली पर उठाए थे सवाल

इसको लेकर ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष की कार्य शैली पर सवाल उठाया था। आरोप लगाया था। ग्रामीणों का आरोप था कि थानाध्यक्ष को सूचना देने के बावजूद शराब कारोबारी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन लोगों ने यहां तक आरोप लगाया था कि शराब कारोबारी से पैसे लेकर कारोबार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Darbhanga News| सात शराब कारोबारी पर एफआईआर

हालांकि घटना के बाद थानाध्यक्ष ने सात शराब कारोबारी के खिलाफ का थाना में मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से वर्ष 2016 पूरे प्रदेश में शराबबंदी लागू की गई है, लेकिन शराब कारोबारी की ओर से तरह-तरह के हथकंडे अपना कर चोरी छिपे शराब लाकर बेचा जाता है। हालांकि पुलिस की ओर से शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में हैवानियत | 2 साल की नातिन से दुष्कर्म ! मेला घुमाने के बहाने गाछी में टूट गए रिश्ते?

Darbhanga Rape: दरभंगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही रिश्ते की 2 साल की नातिन से दुष्कर्म किया। बच्ची गंभीर हालत में DMCH म #DarbhangaRape,#BiharCrime,#ChildSafety

Bihar Weather Update बिहार में आ गई ठंड! अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदला है। बारिश थमने के साथ ही सुबह-शाम ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए साफ और शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जारी #BiharWeatherUpdate,#BiharNews,#IMDForecast

अचानक लालू परिवार के घर पहुंचीं मल्लिका शेरावत! तेज प्रताप ने बताया ‘यादगार मुलाकात’

Mallika Sherawat Lalu Family: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने पटना में लालू परिवार से मुलाकात की। तेज प्रताप यादव ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी, जहां राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य भ #MallikaSherawat,#LaluFamily,#TejPratapYadav

हाथ काटकर लाओ, 2 लाख इनाम पाओ: सांसद पप्पू यादव का बड़ा ऐलान – चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो!

Bihar Pappu Yadav: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लड़कियों से छेड़खानी करने वालों के हाथ काटने पर 2 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। उनके इस बयान ने बिहार की सियासत में हल #PappuYadav,#BiharNews,#WomensSafety