spot_img

Darbhanga Public School News | 10वीं की रिजल्ट में 54 छात्रों को 90% से अधिक Marks, 7 छात्र National Topper की List में

Darbhanga Public School के प्रबंधन से विशाल गौरव ने विद्यालय के परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन कुमार मिश्रा ने बताया विद्यालय के कुल 54 विद्यार्थियों ने 90 फ़ीसद से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के सात छात्र इस बार विभिन्न विषयों के राष्ट्रीय टॉपर की सूची में शुमार हैं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Public School News| 10वीं की रिजल्ट में 54 छात्रों को 90% से अधिक Marks, 7 छात्र National Topper की List में। जहां, दरभंगा पब्लिक स्कूल के एक चौथाई छात्रों ने दसवीं में 90 फ़ीसद से अधिक अंक हासिल कर स्कूल का नाम रौशन किया है। इसमें सात छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने National Topper की List में अपना नाम दर्ज किया है। सौ में सौ फीसद अंक लाकर ऐसे छात्रों ने जलवा बिखेर दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga Public School News|विद्यालय टॉपर की सूची के होनहार छात्र…

सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट आते ही दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सौम्य किरण ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर सक्षम कुमार (96.2%) और प्रत्यूष राज (96.2%) रहे। 95% से अधिक प्राप्तांक वाली सूची में गौरव कुमार (95.6%), अदिति राज (95.6%) अक्षिता कुमारी (95.4%), कृति कुमारी (95.4 %), अनन्या झा (95.4 %), नैतिक माहथा, आदर्श कुमार मिलन, विश्वास कुमार झा, नजमीन आयशा, संज्ञा कुमारी, अनुराग कुमार झा आदि रहे।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Darbhanga Public School News| प्राचार्य डॉ. मदन कुमार मिश्रा ने बताया

स्कूल टॉपर सौम्य किरण के पिता राकेश किरण किराना व्यवसायी है, जबकि मां रंजना सरकारी विद्यालय में शिक्षिका है। सौम्य किरण एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहते हैं। स्कूल के प्राचार्य डॉ. मदन कुमार मिश्रा ने परिणाम पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय के कुल 54 विद्यार्थियों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सात छात्र-छात्राएं इस बार विभिन्न विषयों के राष्ट्रीय टॉपर की सूची में शुमार है। संस्कृत विषय में ईशान कुमार, कृति कुमारी, अक्षिता कुमारी, प्रत्यूष राज एवं नैतिक माहथा सौ में से सौ अंक लाकर राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहे, जबकि अदिति राज ने विज्ञान में और यश सिन्हा ने सामाजिक विज्ञान में सौ फीसदी अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Public School News| विद्यालय प्रबंधन से विशाल गौरव ने

Darbhanga Public School के विद्यालय प्रबंधन से विशाल गौरव ने विद्यालय के परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने कड़ी मेहनत और लग्नशीलता के लिए अपने शिक्षकों के प्रति भी आभार जताया। अभिभावकों को भी शुभकामना दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey