

Darbhanga Road Accident: सड़कें जो मंजिल तक पहुंचाती हैं, कभी-कभी मौत का फरमान भी सुना देती हैं। दरभंगा जिले से एक ऐसी ही दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अहियारी दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया की जान ले ली। यह भीषण सड़क हादसा मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े छह बजे एसएच-75 पर करजापट्टी दुर्गा मंदिर के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
Darbhanga Road Accident: आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
जानकारी के अनुसार, अहियारी दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया, खुर्शीद आलम उर्फ नीलू, अपनी बाइक से दरभंगा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, करजापट्टी में विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खुर्शीद आलम की मौके पर ही मौत हो गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और आक्रोश में आकर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही सदर-2 के एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।
गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
घटनास्थल पर मौजूद पंचायत के वर्तमान मुखिया नागेंद्र शर्मा ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि खुर्शीद आलम की आकस्मिक मृत्यु से पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस खबर के बाद से ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पूर्व मुखिया के निधन की खबर ने पूरे पंचायत को झकझोर कर रख दिया है।शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है





You must be logged in to post a comment.