back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

Major Road Accident in Darbhanga — भाभी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की मौत

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | बहेड़ा–सकरी मुख्य मार्ग पर हावीभौआड़ गांव के पास बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।

- Advertisement -

मौके पर ही हुई युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन की जोरदार ठोकर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

मृतक की हुई पहचान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मृतक की पहचान भालपट्टी थाना क्षेत्र के मकड़मपुर गांव निवासी गुड्डू राम के रूप में की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Health News: जाले CHC में उमड़ा गर्भवती महिलाओं का हुजूम, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान में मिलीं ये सभी सुविधाएं

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुड्डू राम अपनी भाभी को उनके मायके घोंघिया छोड़ने गया था। वह वापस घर लौटते समय अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हावीभौआड़ गांव के पास हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच, शव डीएमसीएच भेजा गया

सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच, दरभंगा भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।

घटना के बाद अफरातफरी

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। कुछ देर के लिए मुख्य सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 10 मार्च 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति

Aaj Ka Panchang: शुभ कार्यों को करने से पूर्व पंचांग देखना हिंदू धर्म की...

Aaj Ka Rashifal: 10 मार्च 2026 का दैनिक राशिफल और ज्योतिषीय मार्गदर्शन

Aaj Ka Rashifal: आध्यात्मिक चेतना और ब्रह्मांडीय ऊर्जा के संगम में, प्रत्येक दिवस अपने...

आराध्या बच्चन ने अडानी परिवार की शाही शादी में लूटी महफिल, मां ऐश्वर्या को भी छोड़ा पीछे!

Aaradhya Bachchan News: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश स्टार किड आराध्या बच्चन ने एक बार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें