back to top
11 सितम्बर, 2024
spot_img

…जब Darbhanga Rural SP Alok Kumar अचानक पहुंचे… क्या देखा, क्या कहा?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा SP आलोक कुमार का औचक निरीक्षण! रात में अचानक SP पहुंचे घनश्यामपुर थाना! पुलिसकर्मियों को दिए कड़े आदेश। थाने में गंदगी नहीं रहे, स्पष्ट शब्दों में SP आलोक कुमार की हिदायत, लंबित मामलों पर तलब किया हिसाब। विधानसभा चुनाव से पहले SP का बड़ा एक्शन!

निरीक्षण के मुख्य बिंदु

थाना परिसर की स्वच्छता की जांच, अभिलेखों का संधारण, लंबित कांडों और विधि व्यवस्था की समीक्षा, आगंतुक पंजी, केस डायरी और वॉरेंट निष्पादन की स्थिति पर चर्चा, अन्य नियंत्रण संबंधित उपायों की पड़ताल।

देर रात पहुंचे थाना, किया औचक निरीक्षण

घनश्यामपुर थाना में की घंटों पूछताछ। घनश्यामपुर थाना में SP आलोक कुमार का अचानक निरीक्षण, थानेदार को मिले सख्त निर्देश। SP ने देर रात थाने में लिया जायजा, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए आदेश। घनश्यामपुर थाना में मचा हड़कंप@रूपेश मिश्रा, घनश्यामपुर,दरभंगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के सिंहवाड़ा में एक ही रात में उजड़े 5 परिवार, रातभर कहर! लोगों को कमरे में बंद कर 5 घरों से 11 लाख की चोरी, Singhwara गुस्से में

दरभंगा ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने थाना परिसर और अभिलेखों की जांच की

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। दरभंगा ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने गुरुवार की देर शाम घनश्यामपुर थाना का लंबे समय तक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की।

पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश

निरीक्षण के बाद एसपी ने थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए। इसमें शामिल थे, मिथलेश सिंह, पीटीसी अवधेश महतो समेत अन्य पुलिस कर्मियों को अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक निर्देश। अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने और मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर।

थानाध्यक्ष को विशेष निर्देश

एसपी आलोक कुमार ने थानाध्यक्ष बलवंत कुमार को क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अमन-चैन स्थापित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए: संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने, किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने, और जनता का भरोसा कायम रखने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga DEO का कड़ा निर्देश: कैसे डटे हैं "रिटायर्ड हेडमास्टर जी", 2 दिनों में छोड़िए कुर्सी, चंचला कुमारी को साैंपे प्रभार...वर्ना

पुलिस प्रशासन की सक्रियता

एसपी आलोक कुमार का यह निरीक्षण आगामी चुनावी प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था की मजबूती के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे औचक निरीक्षणों से थाने के कामकाज में पारदर्शिता आती है और अपराध नियंत्रण की गति तेज होती है।

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur के गायघाट में ये शराब बंदी की कैसी जंग? मांझी बोले- नीतीश जी, गरीब जेल में क्यों?

पुलिस नाकाम, ग्रामीणों ने खुद तोड़ी शराब की बोतलें! मुजफ्फरपुर के गायघाट में अनोखा...

बिहार में गड़बड़ी करने वाले जनवितरण डीलरों पर ताबड़तोड़ एक्शन, 43 PDS दुकानों का लाइसेंस रद्द, 33 FIR, 7955 दुकानदारों को नोटिस, 8613 की...

बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों पर सरकार का बड़ा एक्शन! FIR और...

Darbhanga Election | संवेदनशील बूथों की लिस्ट अपडेट, फ्लैग मार्च, सोशल साइट पर निगहबानी, स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना तक…@Big Strategy

बिहार चुनाव 2025: दरभंगा में कड़ी सुरक्षा और सख्त व्यवस्था, चुनाव से पहले दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें