back to top
17 मार्च, 2024
spot_img

Darbhanga Rural SP Alok Kumar पहुंचे वाजितपुर थाना, सख्त रवैया, त्वरित कार्रवाई — आ गया बड़ा आदेश

spot_img
spot_img
spot_img

प्रभाष रंजन, दरभंगाग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा आलोक कुमार ने आज वाजितपुर थाना का किया निरीक्षण। इस दौरान थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे

निरीक्षण के दौरान थाना से संबंधित महत्वपूर्ण पंजियों की जांच की गई, जिनमें आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, दागी पंजी, महिला हेल्प डेस्क, अपराध पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी समेत अन्य पंजियां शामिल थीं।

निरीक्षण के आ गया बड़ा आदेश

  • FIR, थाना दैनिकी एवं आरोप पत्र पंजी का सुव्यवस्थित संधारण करने के निर्देश।
  • लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के लिए साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश।
  • लूट पंजी, दागी पंजी, गुंडा पंजी, डकैती पंजी आदि को डीसीबी शाखा से मिलान करने का निर्देश।
  • रमजान और ईद के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को मजबूत करने एवं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश।
यह भी पढ़ें:  Fact Check: क्या सच में पंडितों को नहीं मिली दक्षिणा? 25 करोड़ का @Darbhanga Yagya Controversy

सतर्कता बरतने के निर्देश

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती बढ़ाई जाए और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाए

उन्होंने थाना कर्मियों से जनता के प्रति संवेदनशील रहने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें