spot_img

Darbhanga News| दरभंगा सदर मुख्यालय…तब तो ताला जड़ जाएगा….कर कंट्रोल….चाबी ले….सिस्टम खोल

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| दरभंगा सदर मुख्यालय…तब तो ताला जड़ जाएगा….कर कंट्रोल….चाबी ले….सिस्टम खोल। यह बात यूं ही नहीं है। पूरा प्रखंड मुख्यालय का सिस्टम ही उधार दर उधार है। लोगों के काम-काज पर ताला जड़ा है। अधिकारी आते नहीं। आते भी हैं तो सप्ताह में कभी-कभार। ऐसे में, बड़े प्रशासन से उम्मीद पाले लोग यही कह रहे, सिस्टम का ताला खोल…चाबी उठा….ताला खोल…क्योंकि, सोमवार को जो नजरा प्रखंड मुख्यालय में दिखा। चार-चार विभाग में उधार के पदाधिकारी। ऊपर से,
कभी-कभी पहुंचते हैं कार्यालय…कैसे काम चलेगा…सिस्टम ठप पड़ा है। ताले से चाबी की दूरी….बढ़ती जा रही है जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News| जनता बेचारी, लाचारी में है। जनता हलकान है। सोमवार की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर जो दिखा…पूरे सिस्टम पर ताला सरीखे ही मिला

दरभंगा के सदर प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग कार्यालय, प्रखंड पंचायती राज कार्यालय और कृषि कार्यालय में पदाधिकारी कर्मचारियों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। जनता बेचारी है। लाचारी में है। आम जनता हलकान है। परेशान है। सोमवार की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर जो दिखा…पूरे सिस्टम पर ताला सरीखे ही मिला।

- Advertisement -

Darbhanga News| बीडीओ  विजय कुमार सौरभ से बात की गई, पूछा गया बताइए सर…, कहा…औचक निरीक्षण करेंगे

प्रखंड में सभी पदाधिकारी, कमी उपस्थित थे। मगर, लिपिक अनुपस्थित थी। पता चला, यह रोज यही करती हैं। कभी भी समय पर प्रखंड कार्यालय नहीं आती हैं। कार्यालय से कब चली जाती हैं। यह भी सिर्फ उन्हीं को मालूम होता है। यह समस्या जानने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ से बात की गई, पूछा गया बताइए सर, कई शिकायत मिली हैं…लिपिक कार्यालय समय पर नहीं आती हैं। इसपर बीडीओ साहेब ने कहा, अब कार्यालय का औचक निरीक्षण करेंगे। जो भी कर्मी समय पर उपस्थित नहीं होंगे उन सभी पर कार्यवाही की जायगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा मौका!

Darbhanga News| मगर यहां कौन करेगा? देखेगा?

यही आलम अंचल कार्यालय का भी है। समय पर पदाधिकारी ही नहीं मिलते। कर्मी  मनमाना करते हैं। समय पर कुछ ही कर्मी उपस्थित होते हैं। शिक्षा विभाग में देखिए। प्रभार में चल रहा है। यही आलम, प्रखंड पंचायती राज कार्यालय का है। यहां भी बीपीआरओ प्रभार में चल रहे हैं। उन्हें भी सप्ताह में तीन दिन आना होता है। कब कौन आता है…क्या करते हैं। किसी को कुछ मालूम नहीं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खूनी खेल! भाभी-भतीजे का सिर फोड़ लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Darbhanga News| यहां तो समस्या ही समस्या है, कार्यालय है या…पिकनिक स्पॉट

यही हाल यहां भी है। सबसे बड़ी समस्या बाल विकास परियोजना और कृषि कार्यालय का है, जहां कभी भी समय पर कार्यालय आना कोई मुनासिब नहीं समझता। सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में डाटा ऑपरेटर विजय कुमार, संविदा परिचार्य बालेश्वर पासवान उपस्थित थे। समय हो रहा था सुबह 11 बजकर 28 मिनट….प्रभारी प्रधान लिपिक शिवजी महतो कार्यालय पहुंचते हैं। वहीं, अधिकारी…यह समस्या रोज का है। बाल विकास परियोजना कार्यालय आने का कोई और समय नहीं है। जबकि सदर कार्यालय प्रभार में है। कई अन्य वरीय कर्मी भी यहां प्रभार में हैं। सप्ताह में तीन दिन कार्यालय आना होता है। यह सूची सिर्फ उन्हीं को मालूम है। सूची सार्वजनिक नहीं होने के कारण आम जनता को काफी परेशानियां होती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News करंट लगने से युवक की मौत ! जानिए - बुजुर्ग माता पिता पर क्या गुजरी

Darbhanga News| कौन पैदा करेगा भय? यही वजह है…

यहां औचक निरीक्षण भी कोई नहीं करता। ताकि, पदाधिकारी और कर्मी में भय बना रहे।पूरा प्रखंड कार्यालय उसके कई विभाग मनमाना तरीका से संचालित है। प्रखंड कृषि कार्यालय खुलने का समय जरा कोई औचक निरीक्षण करें तो साफ हो जाएगा कब खुलता है। यहां भी प्रभार सिस्टम ही है। बड़ी बैठक हुई। सब नजर आते हैं। अन्य दिनों में  भगवान भरोसे कार्यालय। वरीय अधिकारी से फोन पर संपर्क की कोशिश हुई। लेकिन, फिलहाल चुनाव का मौसम हैं। वरीय अधिकारी के पास व्यस्तता है। उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसी वजह से हम यहां अधिकारी और कर्मियों का नाम नहीं खोल रहे। कौन नहीं आते हैं। कौन आते हैं तो समय का ख्याल नहीं रहता। मनमर्जी का आलम…पूरा चिठ्ठा है। मगर, कहें किससे, समस्या कोई नई नहीं है। सभी जानते हैं। मगर, कार्रवाई करेगा कौन? एक्शन लेगा कौन?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports