spot_img

दरभंगा सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता औचक निरीक्षण में पहुंचे हनुमाननगर, नहीं मिली कहां चल रही जनवितरण दुकान, डीलाही प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति गोदाम के डाटा इंट्री ऑपरेटर और गोदाम मैनेजर मिले गायब

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता औचक निरीक्षण में पहुंचे हनुमाननगर, नहीं मिली कहां चल रही जनवितरण दुकान, डीलाही प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति गोदाम के डाटा इंट्री ऑपरेटर और गोदाम मैनेजर मिले गायब
दरभंगा सदर एसडीओ स्पर्श गुप्ता औचक निरीक्षण में पहुंचे हनुमाननगर, नहीं मिली कहां चल रही जनवितरण दुकान, डीलाही प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति गोदाम के डाटा इंट्री ऑपरेटर और गोदाम मैनेजर मिले गायब

रभंगा। सदर अनुमंड पदाधिकारी-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी, हनुमाननगर प्रखंड स्पर्श गुप्ता (Darbhanga Sadar SDO Sparsh Gupta) ने बुधवार को अभिषेक पलासिया, सहायक समाहर्ता-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, हनुमाननगर, कैलाश चौधरी, अंचलाधिकारी, हनुमाननगर तथा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, हनुमाननगर के साथ हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

- Advertisement -

उन्होंने अंचल कार्यालय, हनुमाननगर के कार्याें की समीक्षा। की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि हनुमाननगर अंचल के लगान वसूली 17 लाख 70 हजार 530 रूपये है। दाखिल खारिज के लिए प्राप्त आवेदन पत्र में से 84 प्रतिशत का निष्पादन हो चुका है।

- Advertisement -

परिमार्जन के लिए प्राप्त आवेदन पत्र में 1238 आवेदन पत्र का निष्पादन हो चुका है। उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि शत् प्रतिशत लगान वसूली करें तथा लंबित आवेदनों का निष्पादन शीघ्र करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में संध्या सुरभि, जविप्र विक्रेता अनुज्ञप्ति सं.-21/2018 की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पंजी सही ढंग से संधारित नहीं है। वहीं, बोर्ड पर उपलब्ध खाद्यान्न एवं मूल्य आदि भी प्रदर्शित नहीं था। उन्हें निर्देश दिया गया कि पीडीएस में सही ढंग से पंजी का संधारण करें। बोर्ड आदि संधारित कर दूकान के सामने रखें।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

वहीं, डब्लू पासवान, जविप्र विक्रेता, नरसरा का निरीक्षण किया। लेकिन इनकी दुकान कहां संचालित होती है, इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई।

पंकज कुमार, जविप्र विक्रेता की दुकान निरीक्षण के क्रम में बंद पाया गया। हनुमाननगर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उक्त तीनों विक्रेताओं से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने मंतव्य के साथ प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में डीलाही प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बरूण चौधरी, डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं गोदाम मेनेजर अनुपस्थित पाए गए। इसके कारण गोदाम में रखे खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन नहीं किया जा सका।

चूंकि खाद्यान्न निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं रखा गया था। डाटा इंट्री ऑपरेटर को निर्देश दिया गया कि खाद्यान्न का भंडारण निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar