spot_img

Darbhanga के नए सदर SDPO अमित कुमार ने कहा, ‘ दरभंगा के लिए नया नहीं हूं, अपराध रोकना, पीड़ितों को न्याय देना ही मकसद ‘

spot_img
- Advertisement -

मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने अपना कार्यभार सदर एसडीपीओ के रूप में संभाल लिया है।सदर एसडीपीओ ने कार्यभार संभालते हुये कहा कि इस जिला में मैं कोई नया नहीं हुं विगत एक साल से मुख्यालय डीएसपी के रूप में काम कर रहा हुं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के अलावे पीड़ितों को न्याय देने के लिये वो संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आनेवाली दुर्गापूजा दिवाली जैसे पर्व को भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है इसीलिये ऐसे लोग सामाजिक जीवन जीने का प्रयास शांतिपूर्ण तरीके से करें तो उनके लिये बेहत्तर होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि कांडों के निष्पादन में देरी हम करेंगे नहीं और जो भी बड़े अपराध पूर्व में हुये है उसपर अनुसंधान के बाद कड़ी कारवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि उनसे किसी को डरने की जरूरत नहीं है जो अमन पसंद लोग है आकर मिल सकते है सूचना दे सकते है। उन्होंने आम लोंगों से कहा है कि कोई भी सूचना उनके सरकारी नंबर पर दे सकते है पुलिस हमेशा आपके सेवा में तत्पर है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में दो गुटों की भिड़ंत, दो महिला सहित 5 लोग घायल, पढ़िए

 

 

उन्होंने कहा कि बहूत जल्द ही सभी थाना अध्यक्षों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश देंगे ताकि बेहत्तर पुलिसिंग हो सके साथ ही यह भी कहा कि वे अपने क्षेत्रों का अवलोकन करेंगे ताकि कार्य करने में कोई दिक्कत नहीं हो।

 

पदभार ग्रहण के दौरान एसडीपीओ अमित कुमार को उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...

Bihar Politics: हलचल मचाने की तैयारी में Bihar BJP, गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं पर फोकस, संजय सरावगी ने दिया 7 दिनों का बड़ा टास्क

बिहार बीजेपी: बिहार की सियासत में हलचल मचाने की तैयारी में है बीजेपी। पार्टी...