spot_img

सैदनगर अभंडा के पत्थरबाज, फोटो मिलान, हुई पहचान, पहुंचा हवालात

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, दरभंगा। लहेरियासराय थाना की पुलिस ने सैदनगर अभंडा मोहल्ले में पत्थरबाजी मामले में एक नाबालिक सहित दो युवक को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक कुंदन कुमार जो अभंडा मोहल्ले का रहने वाला है। फोटो में मिलान करने पर वह शामिल नहीं था, लेकिन कुंदन ने पिता के फोटो की पहचान की है।

- Advertisement -

कुंदन के पिता फरार चल रहे हैं। वहीं नाबालिक बच्चे का फोटो से मिलान करवाया गया है, तो वह पत्थर बाजी में शामिल था। हिरासत में लिए गए नाबालिक बच्चे को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। पत्थरबाजी मामले में अब तक दो नाबालिक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

दहेज प्रताड़ना को लेकर समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के द्वारा जितेंद्र कुमार यादव के खिलाफ वारंट निर्गत किया गया था। बता दें कि शनिवार को अभंडा मोहल्ला के रहने वाले बिंदेश्वर यादव के पुत्र जितेंद्र यादव को गिरफ्तार करने गए दो दरोगा सहित दो पुलिसकर्मियों को घायल कर आरोपी जितेंद्र को पुलिस के गिरफ्त से छुड़ा लिया था। किसी व्यक्ति ने अफवाह फैला दी थी कि पुलिस जितेंद्र को गोली मार दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja दरभंगा पूजा पंडाल में अश्लील डांस! SDPO सुमन ने तुरंत बंद कराया ऑर्केस्ट्रा, समिति पर FIR

मामले को लेकर मोहल्ले के लोगों ने दरभंगा समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जामकर पत्थर बाजी की थी। इसमें थानाध्यक्ष सहित पांच पुलिस वाले घायल हो गए थे। दारोगा अमित कुमार के आवेदन पर 15 को नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सभी का वीडियो और फोटो थाना के द्वारा जगह-जगह उपलब्ध कराया गया है। उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime